करेंट अफेयर्स 08 अगस्त 2022

Blog
08-Aug-2022 12+

करेंट अफेयर्स 08 अगस्त 2022

1. कौशल विकास के लिए Recognition of Prior Learning (RPL) कार्यक्रम शुरू

 

  • स्किल इंडिया ने एनडीएमसी क्षेत्राधिकार में 75,000 कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग (आरपीएल) कार्यक्रम शुरू किया।
  • रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग (आरपीएल) कार्यक्रम एनडीएमसी और संकल्प, एक विश्व बैंक परियोजना द्वारा वित्त पोषित है और इसे एनएसडीसी द्वारा कार्यान्वित किया जाता है।
  • इस कार्यक्रम के तहत, श्रमिकों को निर्माण, बिजली, नलसाजी, मिट्टी के बर्तन आदि जैसे विभिन्न व्यवसायों में कुशल बनाया जाएगा।
  • इससे डिजिटल साक्षरता बढ़ेगी और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। यह कार्यक्रम सेक्टर स्किल काउंसिल (एसएससी) के माध्यम से तीन चरणों में लागू किया जाएगा।
  • इसे दो मोड में लागू किया जाएगा- कैंप के माध्यम से आरपीएल और नियोक्ता के परिसर में आरपीएल।
  • आरपीएल प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) योजना का एक घटक है।
  • रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग (आरपीएल) कार्यक्रम रोजगार के अवसरों में वृद्धि करेगा और कौशल अंतर को कम करेगा।

 

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना -

  • इसे 15 जुलाई 2015 को लॉन्च किया गया था।
  • इसे कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) द्वारा लॉन्च किया गया था।
  • इसका मुख्य उद्देश्य देश में कौशल विकास को प्रोत्साहित करना और बढ़ावा देना है।

 

2. भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) ने भारतीय नौसेना के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

 

  • विमानन अनुसंधान और विकास पर सहयोग करने और नौसेना के लिए आत्मनिर्भरता के प्रयासों में तेजी लाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
  • समझौता ज्ञापन भारतीय नौसेना को प्रासंगिक आईआईएससी संकाय सदस्यों के साथ संचार के लिए एक औपचारिक मंच प्रदान करेगा और सामान्य हित के क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान पहल का समर्थन करेगा।
  • आईआईएससी के रजिस्ट्रार कैप्टन श्रीधर वारियर और भारतीय नौसेना के कैप्टन पी विनयगम (एपीपी) ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 
  • इस समझौता ज्ञापन के तहत सहयोग के क्षेत्रों में डिजाइन और शिक्षा प्रौद्योगिकी सहित एयरोस्पेस / वैमानिकी इंजीनियरिंग शामिल होंगे।

 

भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी)-

  • यह विज्ञान, इंजीनियरिंग, डिजाइन और प्रबंधन में उच्च शिक्षा और अनुसंधान के लिए एक शोध विश्वविद्यालय है।
  • यह बैंगलोर में स्थित है। इसकी स्थापना 1909 में हुई थी।

 

3. पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत 'कर्नाटक रत्न' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

 

 

  • कन्नड़ राज्योत्सव के मौके पर 1 नवंबर को पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न पुरस्कार दिया जाएगा।
  • वह 'कर्नाटक रत्न पुरस्कार' के 10वें प्राप्तकर्ता होंगे।
  • कर्नाटक रत्न पुरस्कार आखिरी बार 2009 में समाज सेवा के लिए डॉ वीरेंद्र हेगड़े को दिया गया था।
  • पुनीत राजकुमार एक फिल्म अभिनेता थे, जिनका पिछले साल निधन हो गया था। उन्होंने 29 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।

 

कर्नाटक रत्न पुरस्कार –

  • इसे 1992 में किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मनित करने के लिए शुरू किया गया था।
  • यह कर्नाटक राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

 

4. जम्मू और कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में नवीनीकृत बख्शी स्टेडियम का उद्घाटन किया

 

 

  • बख्शी स्टेडियम 45000 सीटों की क्षमता वाले जम्मू-कश्मीर के प्रमुख स्टेडियमों में से एक है।
  • बख्शी स्टेडियम के जीर्णोद्धार का काम राष्ट्रीय परियोजना निर्माण निगम द्वारा केंद्र प्रायोजित योजना के तहत 2017 में शुरू किया गया था।
  • इसने जम्मू-कश्मीर में आयोजित कुछ महत्वपूर्ण फुटबॉल मैचों और कार्यक्रमों की मेजबानी की है।
  • स्टेडियम के फुटबॉल टर्फ और आउटफील्ड को फीफा के नियमों के अनुसार अपग्रेड किया गया है।
  • नवीनीकरण कार्य की लागत 40.85 करोड़ रुपये है।
  • इस अवसर पर स्टेडियम में एक प्रदर्शनी फुटबॉल खेल खेला गया।

 

5. उपराष्ट्रपति चुनाव में जगदीप धनखड़ की जीत

 

  • जगदीप धनखड़ को करीब 73 प्रतिशत वोट मिले जो 2017 में वैंकैया नायडू को मिले वोटों से 2 प्रतिशत ज्यादा है।
  • धनखड़ ने अपने प्रतिद्वंद्वी मार्ग्रेट अल्वा को 346 वोटों के अंतर से हराया। 1997 के बाद पिछले 6 उपराष्ट्रपति चुनावों में जीत का ये सबसे बड़ा अंतर है।
  • उपराष्ट्रपति चुनाव में संसद के दोनों सदनों से सदस्य ही वोटिंग करते हैं।
  • जगदीप धनखड़ को 528 वोट मिले जबकि विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्ग्रेट अल्वा को महज 182 वोट से संतोष करना पड़ा।
  • चुनाव में 780 वोट पड़ सकते थे लेकिन 725 सांसदों ने यानी 92.9 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
  • इनमें से 15 वोट अमान्य साबित हुए। धनखड़ को 528 वोट यानी कुल वैध मतों का 72.8 प्रतिशत वोट मिले। अल्वा को महज 25.1 प्रतिशत वोट ही मिल सके।

 

 

6. भारत बनेगा खनिज सुरक्षा साझेदारी (मिनरल्स सिक्योरिटी पार्टनरशिप) का हिस्सा

 

  • खनिज सुरक्षा साझेदारी/ मिनरल्स सिक्योरिटी पार्टनरशिप (एमएसपी) जून 2022 में घोषित 11 देशों की अमेरिका की अगुवाई वाली साझेदारी पहल है।
  • इसका गठन महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने के लिए किया गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फिनलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, जापान, कोरिया गणराज्य (दक्षिण कोरिया), स्वीडन, यूनाइटेड किंगडम और यूरोपीय आयोग एमएसपी के सदस्य हैं।
  • फिलहाल भारत इस साझेदारी का हिस्सा नहीं है। दुर्लभ पृथ्वी खनिजों के लिए भारत अन्य देशों पर निर्भर है।
  • इस नए समूह का मुख्य उद्देश्य रणनीतिक अवसरों के विकास के लिए सरकारों और निजी क्षेत्र से निवेश आकर्षित करना है।
  • मिनरल्स सिक्योरिटी पार्टनरशिप कोबाल्ट, निकेल, लिथियम जैसे खनिजों और 17 दुर्लभ पृथ्वी खनिज की आपूर्ति श्रृंखला पर ध्यान केंद्रित करेगी।
  • दुर्लभ पृथ्वी खनिजों के लिए चीन पर निर्भरता कम करने के लिए इस समूह का गठन किया गया है।
  • चीन लगभग आधे दुर्लभ पृथ्वी खनिजों का उत्पादन करता है।
  • कोबाल्ट, निकेल और लिथियम बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इनका उपयोग इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी में किया जाता है।
  • मोबाइल फोन, कंप्यूटर हार्ड ड्राइव, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन, अर्धचालक आदि जैसे 200 से अधिक उपभोक्ता उत्पादों में दुर्लभ पृथ्वी तत्वों का उपयोग किया जाता है।
  • महत्वपूर्ण खनिज वे खनिज संसाधन हैं जो किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

 

7. चीन ने ताइवान के आसपास अपना अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया शुरू

 

  • चीन ने अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेज़ेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद ताइवान के आसपास अपना अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है।
  • पेलोसी की यात्रा के बाद अहम माने जाने वाले इंटरनेशनल शिपिंग लेन पर फोर्स ने अपना सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है।
  • चीनी सेना सात अगस्त तक छह अलग-अलग क्षेत्रों में भी सैन्य अभ्यास शुरू कर रही है।
  • चीन ताइवान को घेरने की कोशिश में है। पेलोसी एक दिन की यात्रा के बाद ताइवान से चली गईं लेकिन बीजिंग इससे बेहद नाराज है, और ताइवान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे चुका है।
  • ताइवान एक स्वशासित द्वीप है और चीन इस पर अपना नियंत्रण चाहता है। पेलोसी पिछले 25 सालों में ताइवान की यात्रा करने वाली अमेरिका की वरिष्ठ निर्वाचित अधिकारी हैं।
  • पेलोसी ने यात्रा के दौरान कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका अपने इस लोकतांत्रिक सहयोगी को नहीं छोड़ेगा।

 

  • अमेरिकी राष्ट्रपति - जो बिडेन
  • चीन के राष्ट्रपति - शी जिनपिंग
  • ताइवान के राष्ट्रपति - त्साई इंग-वेन

 

8. कॉमनवेल्थ विमेंस हॉकी में 16 साल बाद भारत जीता मेडल

 

  • बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।
  • मैच में तय समय की समाप्ति के बाद दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में भारत ने 2-1 से मैच जीत लिया।
  • इससे पहले 2006 में इंडियन विमेंस हॉकी हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ में सिल्वर मेडल जीता था।
  • फर्स्ट हाफ की शुरुआत में इंडियन प्लेयर्स में समन्वय की कमी साफ नजर आ रही थी। इसके बाद रफ टैकल करने के लिए न्यूजीलैंड की खिलाड़ी इक्विडोर को 2 मिनट के लिए बाहर कर दिया गया।
  • 2006 में सिल्वर जीतने से पहले 2002 में भारतीय महिला टीम ने हॉकी में पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
  • कॉमेनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने गोल्ड और सिल्वर पहले जरूर जीता था, लेकिन कभी ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा नहीं जमाया था।

 

 

9. देश का सबसे छोटा रॉकेट SSLV-D1 लॉन्च

 

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) से अपना पहला नया रॉकेट स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) D1 लॉन्च किया।
  • इस रॉकेट के साथ आजादीसेट सैटेलाइट भेजा गया है। इसके 75 पेलोड देशभर के 75 ग्रामीण सरकारी स्कूलों के 750 छात्र-छात्राओं ने बनाए हैं।
  • रॉकेट ने दोनों सैटेलाइट्स को उनकी निर्धारित कक्षा में पहुंचा दिया। लेकिन उसके बाद सैटेलाइट्स से डेटा मिलना बंद हो गया।
  • ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि इसरो मिशन कंट्रोल सेंटर लगातार डेटा लिंक हासिल करने का प्रयास कर रहा है।
  • EOS02 एक अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट है, जो 10 महीने के लिए अंतरिक्ष में काम करेगा। इसका वजन 142 किलोग्राम है।
  • इसमें मिड और लॉन्ग वेवलेंथ इंफ्रारेड कैमरा लगा है। इसका रेजोल्यूशन 6 मीटर है। ये रात में भी निगरानी कर सकता है।

 

10. CWG 2022: अविनाश का ऐतिहासिक रजत, स्टीपलचेज में जीता पदक

 

 

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में रजत पदक जीतकर अविनाश साबले ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेज में 8:11.20 सेकंड में अपनी रेस पूरी की।
  • इसके साथ ही उन्होंने अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बेहतर किया। उनका पिछला प्रदर्शन 8:12.48 सेकेंड का था।
  • 1998 से लगातार केन्या के एथलीट स्टीपलचेज में पदक जीतते आ रहे थे।
  • पिछले छह कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण, रजत और कांस्य तीनों पदक केन्या के खिलाड़ियों ने ही जीते थे, लेकिन 2022 में अविनाश ने यह सिलसिला तोड़कर केन्या के किले में सेंध लगा दी।
  • इस साल उन्होंने रजत पदक जीता और स्वर्ण पदक जीतने से सिर्फ 0.05 सेकेंड से चूक गए।

 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत 

 

  • भारतीय पहलवान दिव्या काकरान ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिलाओं के 68 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता है। कांस्य पदक मैच में काकरान ने टोंगा की टाइगर लिली कॉकर लेमाली को 26 सेकंड में विक्ट्री बाय फॉल के माध्यम से हराया।
  • भारतीय पहलवान अंशु मलिक ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। उन्हें स्वर्ण पदक मैच में नाइजीरिया की अदेकुओरोए के खिलाफ 3-7 से हार का सामना करना पड़ा।
  • दीपक पूनिया ने भारत को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक का सबसे यादगार स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने फ्रीस्टाइल 86 किग्रा वर्ग में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को हरा दिया। दीपक ने यह मैच 3-0 से अपने नाम कर लिया।
  • स्टार भारतीय पहलवान, साक्षी मलिक ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला कुश्ती फ्रीस्टाइल 62 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने फाइनल में कनाडा की एना गोडिनेज गोंजालेज को हराया।
  • 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने कनाडा के पहलवान लाचलन मैक्नेल को मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरुषों के 65 किग्रा भारवर्ग में बजरंग ने कनाडा के पहलवान को 7-2 के अंतर से मात देकर लगातार दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया।

 

 

डेली करेंट अफेयर्स की अपडेट पाने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए जुड़िए Coaching Wale के साथ

आप हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं - Coaching Wale
आप हमारी एप डाउनलोड कर सकते हैं - Coaching Wale App

Ready to start?

Download our mobile app. for easy to start your course.

Shape
  • Google Play