करेंट अफेयर्स 15 सितंबर 2022

Blog
15-Sep-2022 12+

करेंट अफेयर्स 15 सितंबर 2022

1. G-20 श‍िखर सम्‍मेलन की मेजबानी करेगा भारत
 

 

  • भारत अगले साल दुन‍िया की 20 (G20) सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं के नेताओं के श‍िखर सम्‍मेलन की मेजबानी करेगा।
  • मंत्रालय के मुताबिक भारत अपनी अध्यक्षता में 9 और 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में G-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
  • भारत 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक एक वर्ष के लिए G20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा।

 

G-20 समूह -

  • यह 19 देशों और यूरोपीय संघ (EU) का एक अनौपचारिक समूह है, जिसकी स्थापना वर्ष 1999 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा विश्व बैंक के प्रतिनिधियों के साथ हुई थी।
  • G-20 के सदस्य देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ्राँस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।
  • G-20 समूह में विश्व की प्रमुख उन्नत और उभरती अर्थव्यवस्था वाले देश शामिल हैं जो दुनिया की आबादी का लगभग दो-तिहाई हिस्सा है।

 

 

 

2. गुजरात ने पहली सिनेमा पर्यटन नीति- 2022 लॉन्च की
 

 

  • गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने फिल्म निर्माण उद्योगों के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने और विकसित करने और पर्यटन अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य की पहली सिनेमा पर्यटन नीति-2022 की शुरुआत की।
  • राज्य सरकार 500 करोड़ रुपये तक के निवेश के लिए योग्य निवेश का 15 प्रतिशत और फिल्म बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के लिए 20 प्रतिशत का वित्तीय प्रोत्साहन भी प्रदान करेगी।

 

उद्देश्य -

  • राज्य में निवेश लाना,
  • फिल्म इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को सुगम करना,
  • फिल्म प्रोडक्शन इंडस्ट्री में युवाओं हेतु रोजगार और उद्यमिता की चुनौती को बढ़ावा देना

 

 

3. 74वें एमी अवॉर्ड्स 2022 का आयोजन कैलिफोर्निया में किया गया

 

  • 74वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में स्थित माइक्रोसॉफ्ट थिएटर में किया गया।
  • एमी अवॉर्ड्स समारोह में सर्वश्रेष्ठ टीवी शोज और साथ ही कलाकारों को भी पुरस्कार दिए जाते हैं।

 

विनर्स की लिस्ट

  • बेस्ट एक्टर, लिमिटेड सीरीज और टीवी मूवी- Michael Keaton-Dopesick
  • बेस्ट ड्रामा सीरीज - सक्सेशन
  • ड्रामा सीरीज के बेस्ट एक्टर - ली जुंग जे (स्किवड गेम)
  • ड्रामा सीरीज की बेस्ट एक्ट्रेस - जेंडया (यूफोरिया)

 

4. सिबी जॉर्ज जापान में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

 

  • वरिष्ठ राजनयिक सिबी जॉर्ज को सोमवार को जापान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया।
  • बैच 1993 के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी जॉर्ज वर्तमान में कुवैत में भारत के राजदूत हैं।
  • वह जापान में भारत के राजदूत के रूप में संजय कुमार वर्मा की जगह लेंगे।
  • वे इससे पहले स्विट्जरलैंड में भी भारत के राजदूत के रूप में काम कर चुके हैं।

 

5. बंगाल की खाड़ी में शुरू हुआ JIMEX 2022

 

  • जापान-भारत समुद्री अभ्यास (JIMEX 2022) के छठा संस्करण के तहत दोनों देशों की नौसेनाएं 11 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में समुद्री अभ्यास कर रही हैं।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच पारस्परिकता को बढ़ावा देना है।
  • इस अभ्यास के तहत पिछले दौ दिनों से भारत और जापान के नौ-सैनिक बंगाल की खाड़ी में सैन्य अभ्यास कर रहे हैं।
  • समुद्री अभ्यास  JIMEX 22 दो चरणों में होता है।
  • यह चरण JIMEX के अभ्यास की 10वीं वर्षगांठ को प्रकट कर रहा है, जोकि 2012 में जापान में शुरू हुई था।

 

6. मुकुल रोहतगी होंगे भारत के अगले अटॉर्नी जनरल

 

 

  • वह 1 अक्टूबर से देश के सबसे बड़े कानून अधिकारी रूप में अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने वाले हैं।
  • मौजूदा अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल का कार्यकाल 30 सितंबर 2022 को समाप्त हो रहा है।
  • 91 वर्षीय वेणुगोपाल को 30 जून, 2017 को देश के टॉप लॉ अफसर के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • वेणुगोपाल ने मुकुल रोहतगी के साल 2017 में अटॉर्नी जनरल पद से इस्तीफा देने के बाद ही ये पद संभाला था।

 

अटॉर्नी जनरल-

  • भारत का Attorney General देश के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है।
  • भारत केअटॉर्नी जनरल के पास निश्चित कार्यकाल नहीं होता है।
  • अटॉर्नी जनरल को किसी भी समय राष्ट्रपति द्वारा उनके पद से हटाया जा सकता है।

 

अटॉर्नी जनरल का कार्य -

  • वह राष्ट्रपति द्वारा संदर्भित सभी कानूनी मामलों पर केंद्र सरकार को सलाह देते हैं।
  • कानूनी मामले से संबंधित विषय में उसे भारत सरकार की ओर से सर्वोच्च न्यायालय में उपस्थित होना होता है।
  • उसे भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारत के संविधान के अनुच्छेद 143 के तहत सर्वोच्च न्यायालय में किए गए किसी भी संदर्भ में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करना होता है।

 

7. हिंदी दिवस 2022
 

  • देश में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने के मकसद से यह दिन मनाया जाता है।
  • हिंदी दिवस साल में दो बार मनाया जाता है,14 सितंबर के अलावा 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।
  • दुनिया भर में लगभग 120 मिलियन लोग दूसरी भाषा के रूप में हिंदी बोलते हैं।
  • 420 मिलियन से अधिक लोग इसे अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं।
  • हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा में योगदान के लिए राजभाषा कीर्ति और राजभाषा गौरव पुरस्कार भी दिए जाते हैं।

 

हिंदी दिवस 2022 - इतिहास

  • देवनागरी लिपि में लिखी गई इंडो-आर्यन भाषा हिंदी को 1949 में संविधान सभा द्वारा भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई थी।
  • यह भारतीय गणराज्य की 22 आधिकारिक भाषाओं में से एक है।
  • भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1949 में इसकी शुरुआत की थी, 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने का फैसला किया था।

 

8. भारत की खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में 6.71% से बढ़कर अगस्त 2022 में 7% हो गई

 

  • भारत की खुदरा मुद्रास्फीति मुख्य रूप से उच्च खाद्य कीमतों के कारण बढ़ी है।
  • लगातार आठवें महीने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 6% से अधिक है।
  • फूड बास्केट में महंगाई जुलाई के 6.69% से बढ़कर अगस्त में 7.62% हो गई है।
  • गेहूं, चावल और दालों जैसी आवश्यक फसलों की कीमतों में वृद्धि के कारण खाद्य मुद्रास्फीति में वृद्धि हुई है।
  • आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जुलाई में भारत का औद्योगिक उत्पादन बढ़कर 2.4% हो गया।
  • जुलाई 2022 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 3.2% बढ़ा। उपभोक्ता के लिए टिकाऊ वस्तुएँ सेगमेंट में 2.4% की वृद्धि हुई है।

 

9. नागालैंड के सेहामा में पहला नागा मिर्च महोत्सव आयोजित किया गया
 

  • नागा मिर्चा (नागा राजा मिर्च) महोत्सव 2022, 10 सितंबर को कोहिमा जिले के सेइहामा गांव में आयोजित किया गया था। यह नागालैंड में अपनी तरह का पहला है।
  • उद्यानिकी विभाग ने महोत्सव का प्रायोजन किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि एनडीपीपी के अध्यक्ष वी केट्स थे
  • मिर्च महोत्सव का आयोजन, इसके उत्पादन और बिक्री को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।

 

नागा मिर्च -

  • इसे 'राजा मिर्चा', 'किंग चिली', 'भूत जोलोकिया' और 'घोस्ट पेपर' के नाम से जाना जाता है।
  • नागा मिर्च स्कोविल हीट यूनिट्स (SHU) पर आधारित दुनिया की सबसे तीखी मिर्च में से एक है।
  • नागा मिर्च को 2008 में भौगोलिक संकेतक (GI) टैग दिया गया था।
  • यह मुख्य रूप से नागालैंड, असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में उगाया जाता है।

 

डेली करेंट अफेयर्स की अपडेट पाने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए जुड़िए Coaching Wale के साथ

आप हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं - Coaching Wale
आप हमारी एप डाउनलोड कर सकते हैं - Coaching Wale App

Ready to start?

Download our mobile app. for easy to start your course.

Shape
  • Google Play