करेंट अफेयर्स 17 सितंबर 2022

Blog
17-Sep-2022 12+

करेंट अफेयर्स 17 सितंबर 2022

1. UPL गुजरात में क्लीनमैक्स के साथ मिलकर करेगा हाइब्रिड सौर-पवन परियोजना की स्थापना

 

  • कृषि-रासायनिक फर्म UPL लिमिटेड ने गुजरात में हाइब्रिड सौर-पवन ऊर्जा बिजली संयंत्र स्थापित करने के लिए क्लीनमैक्स एनविरो एनर्जी सॉल्यूशंस (क्लीनमैक्स) के साथ एक संयुक्त उद्यम की घोषणा की है।
  • क्लीनमैक्स एनविरो एनर्जी सॉल्यूशंस बिजली कानूनों के तहत परिकल्पित कैप्टिव मॉडल के तहत एक हाइब्रिड 28.05 MW सौर और 33 MW पवन ऊर्जा परियोजना का विकास और रखरखाव करेगी।

 

2. भारत पेट्रोब्रास, इकोपेट्रोल के साथ करेगा तेल आपूर्ति समझौता

 

  • भारत ने ब्राजील के पेट्रोलियो ब्रासीलीरो SA (पेट्रोब्रास) से कम से कम 2 मिलियन टन कच्चे तेल और कोलंबिया के राज्य द्वारा संचालित इकोपेट्रोल SA से 1 मिलियन टन कच्चे तेल की खरीद के लिए दीर्घकालिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये है।
  • भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक है।
  • नई दिल्ली पहली बार पेट्रोब्रास के साथ एक दीर्घकालिक आपूर्ति सौदा कर रही है, जो उत्पादन बढ़ाने वाली कुछ वैश्विक तेल कंपनियों में से एक है।
     

3. आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच भीषण युद्ध जारी

 

  • आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच एक बार फिर सीमा संघर्ष छिड़ गया है।
  • आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच 4400 वर्ग किलोमीटर में फैले नागोर्नो-काराबाख इलाके की विवादित जमीन को लेकर वर्षों से लड़ाई जारी है।
  • नागोर्नो-कराबाख अजरबैजान का हिस्सा है, लेकिन 1994 में जंग के बाद आर्मेनिया द्वारा समर्थित जातीय आर्मेनियाई बलों ने इस पर कब्जा कर लिया था।
  • नागोर्नो काराबाख को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अजरबैजान का हिस्सा माना जाता है, लेकिन इस पर आर्मेनिया के जातीय गुटों ने कब्जा कर रखा है।
  • प्रथम विश्व युद्ध के बाद 1918 और 1921 में दोनों देश आर्मेनिया और अजरबैजान आजाद हुए थे।

 

4. अमृत सरोवर मिशन में उत्तर प्रदेश अव्वल

 

 

  • जल संरक्षण और संचयन के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी अमृत सरोवर योजना में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत सरोवर के तहत उत्तर प्रदेश में कुल 8462 झील के निर्माण हुए हैं।
  • मिशन अमृत सरोवर के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश दूसरे, जम्मू-कश्मीर तीसरे, राजस्थान चौथे और तमिलनाडु पांचवें स्थान पर है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, अमृत सरोवर के बड़े पैमाने पर निर्माण से उत्तर प्रदेश में ग्रामीण आबादी के एक बड़े हिस्से को रोजगार भी मिल रहा है।

 

5. रोजर फेडरर ने टेनिस से रिटायरमेंट का ऐलान किया

 

  • पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने 24 साल के प्रोफेशनल करियर को समाप्त करने का ऐलान किया है।
  • फेडरर ने सबसे अधिक विंबलडन पुरुष एकल खिताब (8) जीते हैं।
  • उनके नाम छह ऑस्ट्रेलियन ओपन और पांच यूएस ओपन खिताब भी हैं।
  • क्ले कोर्ट पर खेले जाने वाले फ्रेंच ओपन को फेडरर केवल एक बार ही जीत सके हैं।

 

6. नीति आयोग ने पहले शून्य फोरम की मेजबानी की

 

  • भारत के प्रदूषण ई-मोबिलिटी अभियान 'शून्य' की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए, नई दिल्ली में पहला शून्य फोरम आयोजित किया गया।
  • शून्य अभियान में 130 उद्योग भागीदार हैं, जिनमें राइड-हेलिंग, डिलीवरी और ईवी कंपनियां शामिल हैं।
  • शहरी मालवाहक वाहनों का भारत के माल-संबंधित कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में 10% हिस्सा है, जिसके 2030 तक 114% बढ़ने का अनुमान है।

 

'शून्य' पहल -

  • प्रारम्भ कर्ता - नीति आयोग और रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट (RMI)
  • 'शून्य अभियान की शुरूआत - सितंबर 2021 में
  • यह इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में तेजी लाने के लिए एक जागरूकता अभियान है।

 

7. SBI 5 लाख करोड़ मार्केट कैप पार करने वाला बना देश का तीसरा बैंक

 

  • देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का शेयर 52 हफ्ते की नई ऊंचाई 574.75 रुपये के भाव पर पहुंच गया।
  • इसके के साथ बैंक का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
  • 5 करोड़ के मार्केट कैप क्लब में पहुंचने वाला SBI देश का तीसरा बैंक है। इसके पहले, HDFC बैंक और ICICI बैंक यह उपलब्धि हासिल कर चुका है।

 

टॉप 10 मार्केट कैप की लिस्ट

  • टॉप 10 मार्केट कैप की लिस्ट में SBI सातवें स्थान पर है। अन्य भारतीय कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS, इंफोसिस, HUL, LIC और HDFC शामिल है।

एसबीआई के शेयर

  • SBI का शेयर अभी तक 24 फीसदी तक चढ़ चुका है। स्टॉक 2.47 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 572.05 रुपये के भाव पर है।
  • बैंक का मार्केट कैप 5,10,532.41 करोड़ रुपये है। RBI डेटा के अनुसार, अच्छी क्रेडिट डिमांड से बैंकिंग शेयरों में तेजी आई है।

 

8. महाराजा हरिसिंह की जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया

 

  • सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर में महाराजा हरिसिंह की जयंती- 23 सितम्‍बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
  • उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने कल जम्‍मू में राजभवन में प्रमुख राजनीतिक नेताओं, युवा राजपूत सभा और नागरिक प्रशासन के सदस्‍यों के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की।
  • महाराजा हरिसिंह एक महान शिक्षाविद्, प्रगतिशील विचारक, समाज सुधारक तथा उच्च आदर्शवादी थे।
  • सिन्‍हा ने कहा कि महाराजा हरिसिंह की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश उनकी समृद्ध विरासत के प्रति सच्‍ची श्रद्धांजलि होगी।

 

9. 'आम्‍बेडकर एंड मोदी: रिफॉर्मर्स आइडियाज परफॉर्मर्स इम्प्लीमेंटेशन' पुस्तक का विमोचन

 

  • पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली में "आम्बेडकर एंड मोदी : रिफॉर्मर्स आइडियाज परफॉर्मर्स इम्प्लीमेंटेशन" नामक पुस्तक का विमोचन किया।
  • इस पुस्‍तक में डॉक्टर बी आर आम्बेडकर के जीवन, कार्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया है।
  • इसमें डॉक्टर आम्बेडकर के आदर्शों और नये भारत की विकास यात्रा के बारे में बताया गया है।
  • 12 अध्यायों वाली पुस्तक में बुनियादी ढांचा, शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक गतिशीलता, लैंगिक समानता, आत्मनिर्भरता पर ध्यान केन्द्रित किया गया है।

 

10. धर्मेंद्र प्रधान ने रामकृष्ण मिशन के जागृति कार्यक्रम का किया शुभारंभ

 

  • 15 सितंबर 2022 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए रामकृष्ण मिशन के 'जागृति' कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।
  • यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), 2020 के दर्शन के अनुरूप बच्चे के समग्र व्यक्तित्व विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक पहल है।

 

रामकृष्ण मिशन के बारे में

  • रामकृष्ण मिशन एक हिंदू धार्मिक और आध्यात्मिक संगठन है।
  • इसका नाम भारतीय आध्यात्मिक गुरु रामकृष्ण परमहंस के नाम पर रखा गया है।
  • उद्देश्य: संत रामकृष्ण के जीवन में सन्निहित वेदांत की शिक्षाओं का प्रसार करना और भारतीय लोगों की सामाजिक स्थितियों में सुधार करना।
  • गठन - 1897
  • संस्थापक - स्वामी विवेकानंद
  • मुख्यालय - बेलूर मठ, पश्चिम बंगाल
  • अध्यक्ष - स्वामी स्मरणानंद

 

अन्य -

  • 15 सितंबर 2022 को जोआओ लौरेंको ने अंगोला के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली।

 

  • मध्य प्रदेश में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ग्वालियर में 1128 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
  • "मेकिंग द जीरो-कार्बन ट्रांजिशन इन बिल्डिंग्स" नामक, तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ANGAN 2022 (ऑगमेंटिंग नेचर बाय ग्रीन अफोर्डेबल न्यू-हैबिटेट) का 14 सितंबर 2022 को शुभारंभ हुआ।
  • 15 सितंबर 2022 को भारतीय नौसेना और एमिटी यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश (AUUP) के बीच एक समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया। समझौते के प्रावधानों के अनुसार, एमिटी यूनिवर्सिटी भारतीय नौसेना के लिए विशिष्ट डोमेन, जैसे 5G टेक्नोलॉजी, कंट्रोल सिस्टम इंटीग्रेशन, AI, आदि में अनुकूलित पाठ्यक्रम संचालित करेगी।
  • एक्सिस बैंक के पूर्व ED प्रलय मंडल बने CSB बैंक के CEO - CSB बैंक लिमिटेड ने 15 सितंबर 2022 से तीन साल की अवधि के लिए बैंक के MD और CEO के रूप में प्रलय मंडल की नियुक्ति की घोषणा की है।

 

 

डेली करेंट अफेयर्स की अपडेट पाने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए जुड़िए Coaching Wale के साथ

आप हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं - Coaching Wale
आप हमारी एप डाउनलोड कर सकते हैं - Coaching Wale App

Ready to start?

Download our mobile app. for easy to start your course.

Shape
  • Google Play