करेंट अफेयर्स 21 अप्रैल 2022

Blog
21-Apr-2022 12+

करेंट अफेयर्स 21 अप्रैल 2022

  1. राजस्थान एल-रूट सर्वर प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना

 

  • सरकार ने इस सर्वर को ‘Internet Corporation for Assigned Names and Numbers (ICANN) के साथ मिलकर स्थापित किया है। यह सर्वर भामाशाह स्टेट डाटा सेंटर में स्थापित किया गया है।
     
  • इस सर्वर की स्थापना के बाद अब भारत में किसी भी तकनीकी खराबी या प्राकृतिक आपदा के बाद इंटरनेट कनेक्टिविटी में समस्या आती है तो भी राजस्थान में बिना रूकावट के इंटरनेट चलता रहेगा वह भी उच्च गति से।
     
  • इस समय भारत में तीन जे-रूट सर्वर हैं जो मुंबई, दिल्ली और गोरखपुर में स्थापित हैं। मुंबई और कोलकाता में दो एल-रूट सर्वर स्थापित हैं लेकिन राजस्थान राज्य स्तर पर एल-रूट सर्वर स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य है।

 

  1. सिविल सेवा दिवस 21 अप्रैल

 

  • प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को भारत में सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य हमारे देश की लोक सेवाओं में लगे सेवकों के कार्यों की सराहना करना एवं सिविल सेवा अधिकारियों को पुरस्कृत करना है।
     
  • पहला सिविल सेवा दिवस 21 अप्रैल 2006 को मनाया गया था एवं इसका आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया था। लोक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य के लिए इस दिन प्रधानमंत्री पुरस्कार दिए जाते हैं।
     
  • 21 अप्रैल का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि 21 अप्रैल 1947 को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने प्रशासनिक सेवाओं के पहले बैच के परिवीक्षकों को संबोधित किया था। उन्होंने सिविल सेवा कर्मचारियों को "स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया" कहा था।

 

  1. भारतीय तटरक्षक बल ने किया राष्ट्र स्तरीय प्रदूषण प्रतिक्रिया NATPOLREX-VIII का अभ्यास 

 

  • भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने मोरमुगाओ बंदरगाह गोवा में राष्ट्र स्तरीय प्रदूषण प्रतिक्रिया NATPOLREX-VIII का अभ्यास किया। इस अभ्यास में 22 देशों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 29 पर्यवेक्षक और श्रीलंका व बांग्लादेश के दो तटरक्षक जहाज शामिल हैं।
     
  • इस अभ्यास में 50 एजेंसियों के 85 से भी अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य समुद्री रिसाव से निपटने के लिए सभी हितधारकों की तैयारी को और सुदृढ़ करना एवं प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाना है
     
  • इसके अलावा इसका उद्देश्य दक्षिण एशिया सहकारी पर्यावरण कार्यक्रम (South Asia Cooperative Environment Programme-SACEP) समझौता ज्ञापन के अधीन राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर राष्ट्रीय तेल रिसाव आपदा आकस्मिक योजना (NOSDCP) में निहित प्रक्रियाओं तथा दिशा-निर्देशों को लागू करना है, जिसमें भारत भी एक भागीदार सदस्य राष्ट्र है।

 

  1. सत्य ईश्वरन भारत में Wipro के नए Country Head

 

  • हाल ही में दिग्गज आईटी कंपनी Wipro ने कंसलटेंसी फर्म KPMG के पूर्व वरिष्ठ कार्यकारी सत्य ईश्वरन को भारत में अपना नया Country Head नियुक्त किया है।
     
  • बकौल Wipro सत्य ईश्वरन क्लाइंट्स को विप्रो की क्षमताओं, क्लाउड स्टोरेज, डेटा एनालिटिक्स और साइबर सिक्योरिटी में कंपनी के निवेश का लाभ उठाने में मदद करेंगे।
     
  • ईश्वरन पर आधुनिकीकरण और नए बदलावों के जरिए सभी अहम सेक्टर्स में Wipro  के भारतीय कारोबार को ऊँचाईयों पर ले जाने की जिम्मेदारी होगी।

 

  1. हरियाणा ने 12वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप जीती-

 

  • भोपाल मध्य प्रदेश में आयोजित की गई 12वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने तमिलनाडु को हराकर खिताब अपने नाम किया।
     
  • हरियाणा ने 2011 के बाद इस ट्रॉफी को हासिल किया। हरियाणा पहले स्थान पर, तमिलनाडु दूसरे स्थान पर तथा कर्नाटक तीसरे स्थान पर रहा।

 

  1. दुनिया का पहला क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड लॉन्च

 

  • क्रिप्टोकरेंसी के क्षेत्र में कार्य करने वाली कंपनी Nexo ने क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए विख्यात पेमेंट कंपनी MasterCard से हाथ मिलाया है।
     
  • यह क्रिप्टो क्रेडिट कार्ड दुनियाभर के 92 मर्चेंट्स के पास इस्तेमाल किया जा सकेगा, जहां पर मास्टरकार्ड मान्य है। इस्तेमाल के लिए कार्ड को नेक्सो की क्रिप्टो बैक्ड क्रेडिट लाइन से जोड़ा जाएगा
     
  • शुरूआत में यह कुछ यूरोपीय देशों में उपलब्ध होगा और इस कार्ड के द्वारा उपयोगकर्ता अपनी डिजिटल संपत्ति जैसे- बिटकॉइन आदी को बेचे बिना ही खरीदारी कर सकते हैं।

Ready to start?

Download our mobile app. for easy to start your course.

Shape
  • Google Play