22 अप्रैल 2022 - करेंट अफेयर्स

Blog
22-Apr-2022 12+

22 अप्रैल 2022 - करेंट अफेयर्स

1. विश्व पृथ्वी दिवस - 22 अप्रैल

 

  • World Earth Day यानि विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। पृथ्वी ग्रह का अस्तित्व खतरे में है और ऐसे में इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य धरती के संरक्षण के प्रति दुनिया को जागरूक करना है।
     
  • विश्व पृथ्वी दिवस सबसे पहले साल 1970 में मनाया गया था। 192 देशों में वर्तमान में इस दिवस को मनाया जाता है। निबंध प्रतियोगिताओं, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं, जलसों, नुक्कड़ नाटकों, सेमिनारों का आयोजन कर इस दिन लोगों में पृथ्वी संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है।
     
  • हर वर्ष पृथ्वी दिवस पर एक थीम रखी जाती है। इस साल की थीम है - "Invest in our Earth" यानि धरती बचाने के लिए हमें योगदान देना है जो कि हम पेड़ लगाकर, प्लास्टिक का कम इस्तेमाल कर, पानी को बचाकर और ऐसे ही सैकड़ों तरीकों से दे सकते हैं।

 

2. जम्मू-कश्मीर सरकार ने लॉन्च किया "जन निगरानी" एप

 

  • जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग ने ई-गर्वेंनस पहल के तहत एक "जन निगरानी" नामक एक एप लॉन्च की है। यह एप आम नागरिकों के हितों के लिए बनाई गई है।
     
  • जन निगरानी एप का मुख्य उद्देश्य प्रशासन द्वारा लागू की गई सरकारी योजनाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाना एवं उन समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाना है।
     
  • यह 24*7 इंटरनेट आधारित मंच है। यह वहां के निवासियों व अधिकारियों के बीच एकल कड़ी के रूप में कार्य करेगा। त्वरित निवारण के साथ ही यह फर्जी व झूठी शिकायतों की भी जांच करता है।

 

3.लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार होंगे सैन्य अभियान के नए महानिदेशक
 

  • लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे के नए थल सेना अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब सैन्य अभियान के लिए भी नए महानिदेशक की घोषणा हुई है और इस पद को 1 मई से संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार
     
  • लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार अमेरिका के नेशनल वॉर कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। वे वर्तमान में वन स्ट्राइक कोर के जनरल ऑफिसर कमांडर हैं, यह कोर पाकिस्तान और चीन के खिलाफ आक्रामक अभियानों की जिम्मेदारी संभालती है।

 

  • लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटियार को सेना मुख्यालय में महानिदेशक स्टाफ ड्यूटी के रूप में तैनात किया गया था। उन्होंने पश्चिमी सीमाओं और एक पर्वतीय डिवीजन के साथ एक पैदल सेना ब्रिगेड की भी कमान संभाली। उन्हें उनके कुशल नेतृत्व की वजह से अति विशिष्ट सेवा मेडल से भी नवाजा जा चुका है।

 

4. असम के जोरहाट में शुरू हुआ भारत का पहला शुद्ध हरित हाइड्रोजन संयंत्र

 

  • असम राज्य के जोरहाट में ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने अपने पंप स्टेशन पर भारत के पहले 99.99 प्रतिशत शुद्ध हरित हाइड्रोजन पायलट प्लांट की शुरूआत की है।
     
  • इस संयंत्र को 3 महीने के रिकॉर्ड समय में स्थापित किया गया है। इस संयंत्र की 10 किलोग्राम प्रतिदिन की उत्पादन क्षमता है। भविष्य में यह 30 किलोग्राम प्रतिदिन होने की उम्मीद है।
     
  • यह संयंत्र 500 किलोवॉट सौर संयंत्र द्वारा 100 किलोवॉट आयन एक्सचेंज मेम्ब्रेन (एईएम) इलेक्ट्रोलाइजर सरणी का उपयोग करने से उत्पन्न हुई बिजली से ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करता है। भारत में पहली बार एईएम तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

 

5. रूस ने किया अपनी सबसे शक्तिशाली मिसाइल "सरमत" का परीक्षण

 

  • रूस ने 20 अप्रैल 2022 को अपनी सबसे शक्तिशाली मिसाइल "समरत" का परीक्षण किया है। यह अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (Intercontinental ballistic missile : ICBM) है।
     
  • 35.5 मीटर लंबी और 3 मीटर व्यास वाली समरत का वजन लगभग 208 टन है और यह 18000 किलोमीटर तक वार कर सकती है। इस मिसाइल को रूस के सुरक्षा बलों के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी परमाणु प्रतिरोधक क्षमता के रूप में विकसित किया गया है।
     
  • "समरत" की गति 20.7 मैक यानि 25,560 किलोमीटर प्रतिघंटा है और यह एक ही बार में 15 परमाणु बम गिराने में सक्षम है। "समरत" गाइडेंस सिस्टम नेविगेशन प्रणाली ग्लोनास (GLONASS) पर आधारित है।

 

6. भारतवंशी विवेक लाल होंगे 'एंटरप्रेन्योर लीडरशीप अवॉर्ड' से सम्मानित

 

  • इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स’ द्वारा ‘जनरल एटॉमिक्स ग्लोबल कॉर्पोरेशन’ के भारतीय-अमेरिकी मुख्य कार्यकारी विवेक लाल को रक्षा क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘एंटरप्रेन्योर लीडरशिप अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।
     
  • 53 वर्षीय विवेक लाल को ‘रक्षा एवं उड्डयन क्षेत्र में वैश्विक नेता’ श्रेणी के अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
     
  • ‘इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स’ (IACC) की स्थापना 1968 में की गई थी। यह भारत-अमेरिका के आर्थिक संबंधों को गति देने के लिए गठित एक शीर्ष द्विपक्षीय प्रकोष्ठ है।

Ready to start?

Download our mobile app. for easy to start your course.

Shape
  • Google Play