करेंट अफेयर्स 26 अगस्त 2022
करेंट अफेयर्स 26 अगस्त 2022
1. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पांडुरंग खानखोजे और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं का अनावरण किया
- उद्घाटनकर्ता - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
- स्थान - कनाडा के हैलिफ़ैक्स
- आयोजन - 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में
पांडुरंग खानखोजे –
- वह महाराष्ट्र में जन्मे स्वतंत्रता सेनानी और कृषि वैज्ञानिक थे।
- वह गदर पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
- उनका मेक्सिको के साथ घनिष्ठ संबंध था, जहां उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता ग़दर पार्टी से जुड़े होने के कारण शरण मांगी थी।
- वह फ्रांसीसी क्रांति और अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के बहुत बड़े प्रशंसक थे।
2. भारत ने नाविकों के सुगम आवाजाही के लिए ईरान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
- केंद्रीय शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और ईरान के शहरी विकास मंत्री रोस्तम घासेमी ने द्विपक्षीय बैठक के दौरान समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- यह समझौता ज्ञापन नाविकों के लिए प्रशिक्षण, प्रमाणन और निगरानी के मानकों पर अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन (STCW), 1978 के प्रावधानों के अनुसार दोनों देशों के नाविकों की आवाजाही में मदद करेगा।
ईरान –
- यह पश्चिमी एशिया में स्थित है।
- इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर तेहरान है।
- यह अफगानिस्तान, आर्मेनिया, अजरबैजान, इराक, पाकिस्तान, तुर्की और तुर्कमेनिस्तान के साथ भूमि सीमा साझा करता है।
- सैय्यद अली होसैनी खामेनेई ईरान के वर्तमान सर्वोच्च नेता हैं।
- इब्राहिम रायसी वर्तमान राष्ट्रपति हैं।
3. भारत ने CDRI के साथ मुख्यालय समझौते पर हस्ताक्षर किए
- समझौते पर सीडीआरआई के महानिदेशक अमित प्रोथी और विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव नूर रहमान शेख ने हस्ताक्षर किए।
- यह CDRI को संयुक्त राष्ट्र (विशेषाधिकार और प्रतिरक्षा) अधिनियम, 1947 के अनुसार सभी अधिकारों, उन्मुक्तियों और विशेषाधिकारों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने की अनुमति देगा।
- पिछले दो वर्षों में, CDRI को 31 देशों और 8 अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संगठन के रूप में मान्यता दी गई है।
आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन (CDRI) -
- मुख्यालय - नई दिल्ली में
- इसे 23 सितंबर 2019 को संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था।
- यह राष्ट्रीय सरकारों, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, बहुपक्षीय विकास बैंकों, वित्तपोषण तंत्र, निजी क्षेत्र, आदि की एक साझेदारी है।
- उद्देश्य - आपदा जोखिम और जलवायु प्रतिरोधी नए और मौजूदा बुनियादी ढाँचे को बढ़ावा देना है।
4. भारत ने स्वदेशी VL-SRSAM का सफल टेस्ट किया
- परीक्षण कर्ता - रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय नौसेना ने स्वदेशी VL-SRSAM का सफल टेस्ट किया
- स्थान - ओडिशा की चांदीपुर परीक्षण रेंज
- मिसाइल - वर्टिकल लॉन्च शार्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (VL-SRSAM)
- स्वदेशी रेडियो फ्रीक्वेंसी (RF) सीकर से लैस मिसाइलों ने उच्च सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदा।
- परीक्षण लॉन्च के दौरान, उड़ान पथ और वाहन प्रदर्शन मापदंडों की निगरानी उड़ान डेटा का उपयोग करके की गई थी।
- जिसे रडार, इलेक्ट्रो-आप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (ईओटीएस) जैसे विभिन्न रेंज उपकरणों द्वारा कैप्चर किया गया था।
- VL-SRSAM प्रणाली को डीआरडीओ द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है।
5. RBI जल्द लॉन्च करेगा डिजिटल रुपया
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस साल के अंत तक डिजिटल रुपया CBDC (सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी) को जारी कर सकता है।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को पेश किए गए बजट के दौरान अपने भाषण इस डिजिटल करेंसी को जारी करने का ऐलान किया था।
- डिजिटल करेंसी सीबीडीसी (CBDC) को सबसे पहले थोक कारोबार के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
सीबीडीसी -
- भारत में डिजिटल करेंसी क्रिप्टोकरेंसी की काफी अधिक मांग है।
- इसके खिलाफ केंद्रीय बैंक ने पिछले साल के अक्टूबर में ही सरकार के सामने भारत का अपना डिजिटल करेंसी का प्रस्ताव रखा था।
- आरबीआई के अनुसार, सीबीडीसी केंद्रीय बैंक की ओर से जारी होने वाला वैध डिजिटल करेंसी है।
- यह फिएट करेंसी (कागजी नोट या धातु के सिक्कों) के समान ही हस्तांतरणीय है केवल इसका रूप ही अलग है।
6. एंजेला मर्केल ने जीता यूनेस्को शांति पुरस्कार
- पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को शरणार्थियों का स्वागत करने के उनके प्रयासों के लिए 2022 के यूनेस्को शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- आधिकारिक तौर पर फेलिक्स हौफौएट-बोगेन-यूनेस्को शांति पुरस्कार कहा जाता है।
- यह 1989 से प्रत्येक वर्ष उन व्यक्तियों, संगठनों या संस्थानों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने शांति को बढ़ावा देने, शोध करने या सुरक्षित करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं।
- यूनेस्को की स्थापना - 16 नवंबर 1945
- यूनेस्को मुख्यालय - पेरिस, फ्रांस
- यूनेस्को के सदस्य - 193 देश
- यूनेस्को प्रमुख - ऑड्रे अज़ोले
7. ऑनलाइन शैक्षणिक मोबाइल गेम ‘‘आजादी क्वेस्ट’’ लॉन्च किया
- लॉन्च कर्ता - केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर
- इस गेम को आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के मौके पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की कहानी को लोगों के सामने लाने के लिए पेश किया गया है।
- इस ऑनलाइन लर्निंग मोबाइल गेम्स सीरीज को जिंगा इंडिया के सहयोग से विकसित किया गया है।
- ये गेम ऑनलाइन गेमर्स के विशाल बाजार में प्रवेश करने और गेम के माध्यम से उन्हें शिक्षित करने का एक प्रयास है।
- इस गेम को विशेष रूप से प्रकाशन विभाग द्वारा क्यूरेट किया गया है।
- भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद के विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई है।
8. छत्तीसगढ़ सरकार 300 ग्रामीण औद्योगिक पार्क स्थापित करेगी
- परियोजना के पहले वर्ष में ऐसे 300 पार्क होंगे।
- उद्देश्य - ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और "गौथन" (मवेशी शेड) को आजीविका का केंद्र बनाना
- परियोजना की शुरूआत - गांधी जयंती 2 अक्टूबर से
ग्रामीण औद्योगिक पार्क -
- जिला प्रशासन ने महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर पार्क का विकास किया है।
- वन विभाग ने लघु वनोपज के मूल्यवर्धन के आधार पर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया है।
- छत्तीसगढ़ में स्वीकृत 10,624 गौठानों में से 8,404 गौठान स्थापित किए गए हैं।
- वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए राज्य सरकार 2 रुपए किलो गोबर खरीद रही है। 300 पार्क बनने के बाद उत्पादन बढ़ेगा।
9. 2022 का पुलित्जर पुरस्कार फहमीदा अजीम को दिया जाएगा
- बांग्लादेश में जन्मी फहमीदा एक पत्रकार हैं जो संयुक्त राज्य अमेरिका में ऑनलाइन पत्रिका "इनसाइडर" के लिए काम करती हैं।
- फ़हमीदा अज़ीम, और इनसाइडर पत्रिका के चार पत्रकार-एंथनी डेल कर्नल, जोश एडम्स और वॉल्ट हिक्की को चीन में उइगरों के उत्पीड़न पर काम करने के लिए चुना गया था।
- फहमीदा अजीम ने 'आई एस्केप्ड ए चाइनीज इंटर्नमेंट कैंप' कृति का चित्रण किया।
- पुलित्जर पुरस्कारों की शुरुआत हंगेरियन-अमेरिकी पत्रकार जोसेफ पुलित्जर ने की थी।
- पुलित्जर पुरस्कार पहली बार 1917 में प्रदान किए गए थे।
फहमीदा अजीम -
- फहमीदा अजीम का जन्म बांग्लादेश में हुआ था और वे अमेरिका में बस गई।
- उनका कार्य, पहचान, संस्कृति और स्वायत्तता के विषयों पर केंद्रित है।
- उनकी कलाकृतियां एनपीआर, ग्लैमर, साइंटिफिक अमेरिकन, द इंटरसेप्ट, वाइस, द न्यूयॉर्क टाइम्स जैसी कई अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं।
10. सरकार करेगी ई-पासपोर्ट लॉन्च
- एम्बेडेड चिप के साथ इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट 2022 के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किए जाएंगे।
- चिप में इलेक्ट्रॉनिक रूप में पासपोर्ट धारक का विवरण होगा।
- यह अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAI) के मानदंडों का पालन करेगा।
- ई-पासपोर्ट जारी करने का उद्देश्य - सुरक्षा बढ़ाकर नकली पासपोर्ट के प्रचलन को कम करना है।
- 100 से अधिक देश ई-पासपोर्ट जारी कर रहे हैं।
अन्य-
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी के शोधकर्ताओं की एक टीम ने गन्ने के कचरे से चीनी के विकल्प का उत्पादन करने के लिए एक नई विधि विकसित की है।
- अमेरिकन एक्सप्रेस पर लगी पाबंदियों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हटा दिया है। अब अमेरिकन एक्सप्रेस अपने कार्ड नेटवर्क पर नए घरेलू ग्राहक जोड़ सकेगी।
- आईसीआरए (ICRA) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दोहरे अंकों में 13 प्रतिशत पर बढ़ने की उम्मीद है।
- जर्मन अधिकारियों ने हाइड्रोजन से चलने वाली यात्री ट्रेनों का दुनिया का पहला बेड़ा लॉन्च किया, जो 15 डीजल ट्रेनों की जगह ले रहा है, जो पहले लोअर सैक्सोनी राज्य में गैर-विद्युतीकृत पटरियों पर संचालित होती थीं।
- देश भर में 1,000 हरित ऊर्जा व्यवसाय बनाने के लिए, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) और TP Renewable Microgrid Ltd (TPRMG), टाटा पावर की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, ने मिलकर हरित ऊर्जा व्यवसाय कार्यक्रम शुरू किया है।
डेली करेंट अफेयर्स की अपडेट पाने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए जुड़िए Coaching Wale के साथ
आप हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं - Coaching Wale
आप हमारी एप डाउनलोड कर सकते हैं - Coaching Wale App