जानिए राजस्थान के संभागों एवं जिलों के बारे में

Blog
25-May-2022 12+

जानिए राजस्थान के संभागों एवं जिलों के बारे में

राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं के पाठ्यक्रम में अन्य विषयों के साथ राजस्थान का भी एक बहुत बड़ा भाग होता है। राजस्थान के इतिहास, भूगोल, कला एवं संस्कृति से जुड़े असंख्य प्रश्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इसलिए साथियों यदि आप राजस्थान में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो राजस्थान के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है।

 

आगामी महीनों में राजस्थान में Computer Anudeshak, VDO mains, RPSC Second Grade जैसी परीक्षाएं आयोजित होने वाली है। इन परीक्षाओं के अलावा हाल ही में हुई Rajasthan Police constable exam में भी राजस्थान के बारे में कई सवाल पूछे गए थे। Coaching Wale प्लेटफॉर्म पर आपको राजस्थान से संबंधित कई लेख मिलेंगे जिससे आपकी परीक्षा की तैयारी में सहायता मिलेगी। राजस्थान के सामान्य ज्ञान की कड़ी में हम इस आर्टिकल के द्वारा राजस्थान के संभाग एवं उनमें स्थित जिलों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। क्योंकि यह परीक्षा की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण टॉपिक है और आगामी परीक्षाओं में इस टॉपिक में से बहुत से प्रश्न पूछे जा सकते हैं-

 

संभागीय व्यवस्था के बारे में-

राजस्थान को एक राज्य घोषित करने के बाद इसे जिलों में बांटने के लिए एकीकरण प्रक्रिया की शुरूआत हुई। राजस्थान का एकीकरण सात चरणों में पूरा हुआ। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए संभागीय व्यवस्था की शुरूआत हुई। आइए जाने इससे जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु-

 

  • संभागीय व्यवस्था की शुरूआत 30 मार्च 1949 को पंडित हीरालाल शास्त्री द्वारा की गई थी।
  • शुरुआती चरण में राजस्थान में केवल पांच संभाग बनाए गए थे जिनमें कोटा, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर और उदयपुर को शामिल किया गया था। इन संभागों में कुल 25 जिले थे।
  • 1962 में मोहनलाल सुखाड़िया ने राजस्थान में संभागीय व्यवस्था को समाप्त कर दिया था।
  • लेकिन 26 जनवरी 1987 को हरिदेव जोशी की सरकार ने फिर से संभागीय व्यवस्था शुरू की और इस बार एक नए संभाग अजमेर को इसमें जोड़ा गया और इस प्रकार राजस्थान में 6 संभाग हो गए।
  • 4 जून 2005 को वसुंधरा राजे की सरकार ने राजस्थान के सातवें संभाग की घोषणा की यह संभाग था भरतपुर संभाग। वर्तमान में कुल मिलाकर राजस्थान में सात संभाग है।

 

राजस्थान के संभाग एवं उनमें स्थित जिले-

 

संभाग

जिले

अजमेर

  • भीलवाड़ा
  • टोंक
  • नागौर
  • अजमेर

बीकानेर

  • बीकानेर
  • श्रीगंगानगर
  • हनुमानगढ
  • चुरू

जयपुर

  • जयपुर
  • दौसा
  • सीकर
  • झुंझनू
  • अलवर

जोधपुर

  • जोधपुर
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • सिरोही
  • जैसलमेर

उदयपुर

  • उदयपुर
  • राजसमंद
  • डूंगरपुर
  • बाँसवाड़ा
  • चितौड़गढ़
  • प्रतापगढ़

कोटा

  • कोटा
  • बूंदी
  • बारां
  • झालावाड़

भरतपुर

  • सवाईमाधोपुर
  • भरतपुर
  • धौलपुर
  • करौली

 

 

संभागो के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां-

1. अजमेर संभाग

  • अजमेर संभाग 1987 में राज्य का छठा संभाग बना था।
  • अजमेर संभाग राज्य का सबसे मध्यवर्ती संभाग है
  • अजमेर संभाग में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला - नागौर
  • अजमेर संभाग में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला - टोंक
  • अजमेर संभाग में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला - नागौर
  • अजमेर संभाग में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा जिला – टोंक
  • अजमेर संभाग राज्य के अन्य सभी 6 संभागों की सीमाओं को स्पर्श करता है।
  • अजमेर संभाग के अलावा अन्य सभी 6 संभाग तीन-तीन संभागों की सीमा बनाते है।

 

2. बीकानेर संभाग

  • बीकानेर संभाग में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला - बीकानेर
  • बीकानेर संभाग मे क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला - हनुमानगढ
  • बीकानेर संभाग में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला - बीकानेर
  • बीकानेर संभाग में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा जिला - हनुमानगढ
  • बीकानेर संभाग राज्य में सबसे कम नदियों का संभाग है।
  • बीकानेर संभाग सर्वाधिक अनुसूचित जाति अनुपात वाला संभाग है।
  • राजस्थान में बीकानेर व चुरू दो ऐसे जिले हैं जिनमें कोई भी नदी नहीं बहती है।

 

3. जयपुर संभाग

  • जयपुर संभाग में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला - जयपुर
  • जयपुर संभाग में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला - दौसा
  • जयपुर संभाग में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला - जयपुर
  • जयपुर संभाग में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा जिला - दौसा
  • जयपुर संभाग सर्वाधिक जनसंख्या वाला संभाग है।
  • जयपुर संभाग सर्वाधिक साक्षरता वाला संभाग है।

 

4. भरतपुर संभाग

  • भरतपुर संभाग में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला - करौली
  • भरतपुर संभाग में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला - धौलपुर
  • भरतपुर संभाग में जनसख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला - भरतपुर
  • भरतपुर संभाग में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा जिला - धौलपुर
  • भरतपुर संभाग की सीमा सर्वाधिक तीन राज्यों (हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश) से लगती है।
  • भरतपुर संभाग राजस्थान का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा संभाग है।
  • भरतपुर संभाग सबसे कम लिंगानुपात वाला संभाग है।
  • भरतपुर संभाग राज्य का सबसे नवीनतम संभाग है।

 

5. कोटा संभाग

  • कोटा संभाग में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला - बांरा
  • कोटा संभाग में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला - कोटा
  • कोटा संभाग में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला - कोटा
  • कोटा संभाग में जनसंख्या की दृष्टि से छोटा जिला - बूंदी
  • कोटा संभाग राजस्थान में सर्वाधिक नदियों वाला संभाग है।
  • कोटा संभाग सबसे कम जनसंख्या वाला संभाग है।
  • कोटा संभाग सर्वाधिक वर्षा वाला संभाग है।

 

6. जोधपुर संभाग

  • जोधपुर संभाग में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला - जैसलमेर
  • जोधपुर संभाग में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला - सिरोही
  • जोधपुर संभाग में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला - जोधपुर
  • जोधपुर संभाग में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा जिला - जैसलमेर
  • जोधपुर संभाग सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला संभाग है।
  • जोधपुर संभाग सबसे कम साक्षरता वाला संभाग है।
  • जोधपुर संभाग सबसे कम वर्षा वाला संभाग है।

 

7. उदयपुर संभाग

  • उदयपुर संभाग में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला - उदयपुर
  • उदयपुर संभाग में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे  छोटा जिला - डूंगरपुर
  • उदयपुर संभाग में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला - उदयपुर
  • उदयपुर संभाग में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा जिला - प्रतापगढ
  • उदयपुर संभाग सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति अनुपात वाला संभाग है।
  • उदयपुर संभाग सर्वाधिक लिंगानुपात वाला संभाग है।

 

अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाने वाले संभाग-

 

  • अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाने वाले संभाग हैं- बीकानेर, जोधपुर।
  • सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाने वाला संभाग- जोधपुर।
  • न्यूनतम अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाने वाला संभाग- बीकानेर।
  • अंतरराष्ट्रीय सीमा के सबसे नजदीक संभागीय मुख्यालय-बीकानेर।
  • अंतरराष्ट्रीय सीमा के सबसे दूर संभागीय मुख्यालय- जोधपुर।
  • अंतरराष्ट्रीय सीमा पर क्षेत्रफल में सबसे बड़ा संभाग- जोधपुर
  • अंतरराष्ट्रीय सीमा पर क्षेत्रफल में सबसे छोटा संभाग- बीकानेर।

 

 

अंतर्राज्यीय सीमा बनाने वाले संभाग

 

  • अंतर्राज्यीय सीमा बनाने वाले संभागों की संख्या - 7
  • सर्वाधिक अंतर्राज्यीय सीमा बनाने वाला संभाग - उदयपुर
  • न्यूनतम अंतर्राज्यीय सीमा बनाने वाला संभाग - अजमेर
  • अंतर्राज्यीय सीमा के सबसे नजदीक संभागीय मुख्यालय - भरतपुर
  • अंतर्राज्यीय सीमा के सबसे दूर संभागीय मुख्यालय - जोधपुर
  • अंतर्राज्यीय सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा संभाग - जोधपुर
  • अंतर्राज्यीय सीमा पर क्षेत्रफल में छोटा संभाग – भरतपुर
  • दो बार अंतर्राज्यीय सीमा बनाने वाला संभाग - उदयपुर

 

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु Coaching Wale प्लेटफॉर्म से जुड़ें।
आप हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं - 
Coaching Wale
आप हमारी एप डाउनलोड कर सकते हैं - Coaching Wale App

Online Studies के दौर में Coaching Wale best E learning platform है। Coaching Wale से जुड़ने पर आपको मिलेगी सटीक मार्गदर्शन से सुनिश्चित सफलता।

Ready to start?

Download our mobile app. for easy to start your course.

Shape
  • Google Play