जानिए भारत की प्रमुख झीलों के बारे में

Blog
05-May-2022 12+

जानिए भारत की प्रमुख झीलों के बारे में

साथियों राजस्थान में इस समय भर्तियों की भरमार है और आगामी महीनों में Rajasthan Police Constable, RPSC 2nd Grade, Vanpal Vanrakshak जैसी भर्ती परीक्षाएं बड़े स्तर पर आयोजित की जाएगी। लाखों अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में सम्मिलित होंगे। लेकिन सफल वहीं होंगे जिनकी तैयारी पूरी होगी। ऐसे में आपकी सभी टॉपिक्स पर पकड़ होना जरूरी है। ऐसे में हम अपने लेखों के द्वारा उन टॉपिक्स को कवर करते हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस लेख में हम भारत की झीलों के बारे में जानकारी देंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में भारतीय झीलों से संबंधित असंख्य प्रश्न पूछे गए हैं और भविष्य में भी पूछे जाएंगे। इसलिए आपको भारतीय झीलों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस लेख में हम आपको राज्यवार झीलों के बारे में बताएंगे साथ ही आपको मिलेंगे परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रश्न-

 

झील किसे कहते हैं?

झील जल का स्थिर भाग है जो चारों ओर या तीन ओर से भूमि से घिरा होता है। झील के पानी का स्रोत विभिन्न प्रकार से हो सकता है; जैसे – नदी, पर्वतों से आया हुआ पानी, समुद्र के तट पर जमीन के बीच में पानी आदि झील का निर्माण करते हैं।

 

झीलों को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है-

 

1. प्राकृतिक झीलें -

ये झीलें प्रकृति द्वारा निर्मित की गई झीले हैं। भूगर्भिक हलचलों और पृथ्वी के बाहरी बलों द्वारा बनी हुई झीलें प्राकृतिक झीलें कहलाती हैं।

 

2. कृत्रिम झीलें -

वे झीलें जिनका निर्माण मानवीय क्रियाकलापों के द्वारा हुआ है अर्थात् जो प्रकृति द्वारा निर्मित ना होकर के मानवों द्वारा निर्मित की गई हो ऐसी झीलों को कृत्रिम झीलें कहा जाता है।

 

प्राकृतिक झीलों का वर्गीकरण -

 

(i) विवर्तनिक झीलें-

धरती के एक बड़े भाग के ऊपर उठने या नीचे धसने से इन झीलों का निर्माण होता है, इन झीलों का विकास ऐसे

भौमिक परिवर्तनों के कारण उत्पन्न हुई दरारों या गड्ढ़ों से होता है। इन्हें विवर्तनिक झीलें कहा जाता है। कश्मीर की वूलर झील और उत्तराखंड कुमायूं में स्थित झीलें इन विवर्तनिक झीलों का उदाहरण है।

 

(ii) हिमानी झीलें -

बर्फीले क्षेत्रों में हिमानी क्रिया के कारण कई प्रकार के गर्तों का विकास हो जाता है। इन गर्तों में बर्फ पिघल कर पानी के रूप में जमा हो जाती है और इन झीलों का निर्माण हो जाता है। इन झीलों में ग्लेशियर से निकली नदियों का पानी जमा होता रहता है। भारत में स्थित नैनीताल, भीमताल, राक्षसताल हिमानी झीलों के उदाहरण है।

 

(iii) वायूढ़ झीलें -

ऐसी झीलों का निर्माण शुष्क एवं अर्ध शुष्क प्रदेशों में अधिक होता है। वायु द्वारा धरातल की मिट्टी हटने से हुए गड्ढ़ों में वर्षा ऋतु के समय पानी भर जाता है और इन झीलों का निर्माण होता है, ये कुछ ही समय के लिए पानी से भरी रहती हैं। इन्हें प्लाया झील भी कहा जाता है। राजस्थान में ऐसी झीलें अधिक पाई जाती है। सांभर और डीडवाना झील ऐसी झीलों के प्रमुख उदाहरण हैं।

 

(iv) ज्वालामुखी या क्रेटर झीलें -

ज्वालामुखी के लावा ठंडा होने के बाद ऐसी झीलों का निर्माण होता है। ज्वालामुखी शांत होने के बाद उसके मुहाने पर एक गर्त का विकास होता है जब वर्षा जल इसमें भर जाता है तो क्रेटर झीलें विकसित होती हैं। महाराष्ट्र की लोनार झील क्रेटर झील का उदाहरण है

 

(v) लैगून झीलें -

इस प्रकार की झीलों का निर्माण उन क्षेत्रों में होता है जहां समुद्र तट की चौड़ाई अपेक्षाकृत कम होती है या तटीय रेखा कटी-फटी होती है। ऐसे में तटीय समुद्र जल का कुछ भाग बालू या प्रवाल भित्ति द्वारा मुख्यभूमि से अलग होकर झील का रूप ले लेता है। उड़ीसा में स्थित चिल्का झील इसी का उदाहरण है। बेंबनाद एवं अष्टामुदी (केरल) झीलें भी इसी का उदाहरण है।

 

राज्यवार भारत की प्रमुख झीलें –

 

राजस्थान -

  • राजसमंद झील
  • जयसमंद झील
  • नक्की झील
  • सांभर झील
  • फतेहसागर झील
  • लूणकरणसर झील
  • डीडवाना झील
  • पिछोला झील
  • आनासागर झील
  • कुचामन झील
  • ढेबर झील
  • पुष्कर झील

 

जम्मू और कश्मीर –

  • वूलर झील
  • डल झील
  • गाडसर झील
  • अनंतनाग झील
  • शेषनाग झील
  • मानसबल झील
  • गंगाबल झील
  • सी-मोरीरी झील
  • पैंगोंग झील
  • नागिन झील
  • बेरीनाग झील
  • कौसरनाग झील

 

उत्तराखंड-

  • नैनीताल
  • भीमताल
  • सातताल
  • राक्षसताल
  • मालाताल
  • देवताल
  • नौकुचियाताल
  • डोडीताल
  • खुरपाताल

 

हिमाचल प्रदेश-

  • भृगु झील
  • मच्छियाल झील
  • रेणुका झील
  • सूरजताल
  • चन्द्रताल
  • पराशर झील
  • सूर्य ताल
  • लामा डल और चंदर नाउन
  • धनकर झील

 

आंध्र प्रदेश की प्रमुख झीलें-

  • कोलेरू झील और
  • पुलिकट झील
  • हुसैन सागर झील
  • सरूरनगर झील
  • ओसमान सागर
  • हिमायत सागर

 

तमिलनाडु की प्रमुख झीलें-

  • कोडाइकनाल झील
  • कालीवोली झील
  • रेड हिल्स झील
  • वीरणम झील
  • बेरीजम झील

 

केरल की प्रमुख झीलें-

  • पेरियार झील
  • वेंबनाड झील
  • अष्टमुदी झील
  • पारावुर झील
  • पुन्नमदा झील
  • अक्कुलम झील
  • मनांचिरा झील
  • वीरनपुझा झील
  • वेल्लयानी झील
  • सस्तमकोट्टा झील
  • पूकोडी झील

 

उत्तर प्रदेश की प्रमुख झीलें

  • किथम झील
  • बेलासागर झील
  • बैरुआ सागर ताल
  • आमाखेरा झील
  • बड़ी ताल
  • नाचन ताल
  • चिका झील
  • फुलहर झील
  • गोमत ताल
  • कठौता झील

 

तेलंगाना की प्रमुख झीलें

  • नागार्जुन सागर झील
  • हुसैन सागर झील

 

कर्नाटक की प्रमुख झीलें

  • उन्कल झील
  • उल्सूर झील
  • कावेरी भीमेश्वर झील
  • अय्यनकेरे झील
  • पंपा सरोवर

 

मध्य प्रदेश की प्रमुख झीलें

  • भोजताल
  • लाखा बंजारा झील
  • हलाली जलाशय
  • साख्य सागर

 

सिक्किम की प्रमुख झीलें

  • लंपोखरी झील
  • गुरडोंगमार झील
  • सोंगमो या चांगू झील
  • खेचेओपलरी झील
  • त्सो ल्हामो झील

 

मणिपुर की प्रमुख झीलें

  • लोकटक झील
  • लौसी झील
  • कचौफूंग झील
  • जेलड़ झील

 

हरियाणा की प्रमुख झीलें

  • सुल्तानपुर झील
  • खलीलपुर झील
  • दमदमा झील
  • कोटला झील
  • सूरजकुंड

 

चंडीगढ़ की प्रमुख झील-

  • सुखना झील

 

भारत की झीलों के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

 

  • भारत की सबसे बड़ी झील चिल्का झील है जो कि खारे पानी की एक लैगून झील यह भारत के उड़ीसा राज्य में स्थित है।

 

  • भारत की सर्वाधिक खारे पानी की झील राजस्थान की सांभर झील है। यहां नमक का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाता है।

 

  • भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील वूलर झील है कि जो कि जम्मू-कश्मीर में स्थित है।

 

  • भारत में सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित झील चोलामू झील है जो कि सिक्किम में स्थित है।

 

  • भारत की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील गोविंद सागर है यह भाखड़ा नांगल बांध पर बनी है।

 

  • महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित लोनार झील ज्वालामुखी से निर्मित हुई है।

 

  • पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील मणिपुर में स्थित लोकटक झील है।

 

  • मणिपुर की लोकटक झील में केबुलूमजाओ नामक तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान स्थित है।

 

  • आंध्र प्रदेश की पुलिकट झील में श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र स्थित है।

 

  • केरल राज्य में स्थित बेम्बानद झील में नौकायन प्रतियोगिताओं के लिए प्रसिद्ध वेलिंगटन द्वीप स्थित है।

 

विश्व की कुछ प्रमुख झीलें

 

झील

देश

क्षेत्रफल

कैस्पियन सागर

पूर्व सोवियत संघ तथा ईरान

371000 km²

सुपीरियर झील

कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका

82414 km²

विक्टोरिया झील

युगांडा, तंजानिया, केन्या (अफ्रीका)

69485 km²

ह्युरन झील

कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका

58596 km²

मिसिगन झील

संयुक्त राज्य अमेरिका

58016 km²

टांगानिका झील

कांगो, तंजानिया, जाम्बिया, बुरुंडी (अफ्रीका)

32892 km²

बैकाल झील

साइबेरिया, रूस

31502 km²

ग्रेट बेयर झील

कनाडा

31080 km²

अराल सागर

रूस

30700 km²

ग्रेट स्लेब झील

कनाडा

28438 km²

इरी झील

कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका

25700 km

कैस्पियन सागर

पूर्व सोवियत संघ तथा ईरान

371000 km²

सुपीरियर झील

कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका

82414 km²

टिटिकाका झील

पेरू एवं बोलीविया, दक्षिण अमेरिका

8,372 km²

 

परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न: खारे पानी की विश्व प्रसिद्ध झील सांभर किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: राजस्थान

 

प्रश्न: लोनार झील किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: महाराष्ट्र

 

प्रश्न: भारत में मीठे पानी वाली सबसे बड़ी झील कौन सी है?

उत्तर: वूलर

 

प्रश्न: भारत की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील

उत्तर: चोलामू झील (सिक्किम)

 

प्रश्न: एशिया में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौनसी है?

उत्तर: ढेबर झील या जयसंमद झील

 

प्रश्न: भारत में विशालतम लैगून कौनसा है?

उत्तर: चिल्का

 

प्रश्न: विश्व की सबसे गहरी झील कौनसी है?

उत्तर: बैकाल झील

 

प्रश्न: विश्व की सबसे गहरी झील कौनसी है?

उत्तर: बैकाल झील

 

प्रश्न: "हजारों झीलों की भूमि" किसे कहा जाता है?

उत्तर: फिनलैंड

 

प्रश्न: विश्व की सबसे बड़ी झील कौनसी है?

उत्तर: कैस्पियन सागर

 

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु Coaching Wale प्लेटफॉर्म से जुड़ें।
आप हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं - 
Coaching Wale
आप हमारी एप डाउनलोड कर सकते हैं - Coaching Wale App

Ready to start?

Download our mobile app. for easy to start your course.

Shape
  • Google Play