कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत
साथियों हाल ही में इंग्लैंड के बर्मिंघम में संपन्न हुए Commonwealth Games 2022 में भारत का लाजवाब प्रदर्शन रहा और भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। 8 अगस्त को समापन के साथ ही भारत ने 23 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 61 मेडल जीत लिए थे।
साथियों यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपको Commonwealth Games के बारे में जानकारी होनी चाहिए। Commonwealth Games 2022 से भी बहुत से प्रश्न आगामी भर्ती परीक्षाओं में जरूर पूछे जाएंगे। इसलिए हम इस लेख के द्वारा आपसे Commonwealth Games की जानकारी एवं Commonwealth Games 2022 में भारत के प्रदर्शन की पूरी जानकारी साझा कर रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स यानि राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास एवं इन खेलों में भारत के प्रदर्शन की जानकारी भी आपको हमारे इस ब्लॉग में उपलब्ध करवाई जा रही है।
Commonwealth Games का इतिहास-
- सबसे पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन सन 1930 में किया गया था। 1930 में इन खेलों का आयोजन हैमिल्टन में किया गया था लेकिन भारत ने इन खेलों में भाग नहीं लिया था।
- 1934 में यह खेल दूसरी बार आयोजित किए गए और यह पहली बार था जब भारत ने इन खेलों में भाग लिया था। छह एथलीटों ने 10 ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स और एक कुश्ती स्पर्धा में भाग लिया। भारत ने तब अपना पहला पदक जीता था। उसे पुरुषों की 74 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में राशिद अनवर ने रजत पदक दिलाया था। वह राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
- 1938 में यह खेल तीसरी बार आयोजित किए गए, सिडनी में आयोजित हुए इन खेलों में भारत ने मुख्य रूप से साइक्लिंग में हिस्सा लिया था। लेकिन इस बार भारत को एक भी पदक नहीं मिला था। इसके बाद 12 साल बाद इन खेलों का आयोजन 1950 में ऑकलैंड में किया गया जिसमें भारत ने भाग नहीं लिया था। 1954 में जब पांचवीं बार इन खेलों का आयोजन वैंकूवर में किया गया भारत के आजाद होने के बाद भारत पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में उतरा था और इस बार भी भारत के खाते में कोई पदक नहीं आया।
- 1958 में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कार्डिफ में हुआ और इन राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने इतिहास रचा जब भारत के महान धावक मिल्खा सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक था। उन्होंने पुरुषों की 440 यार्ड स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। इन्हीं खेलों में कुश्ती में पहलवान लीला राम ने पुरुषों की 100 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत को स्वर्ण दिलाया। इस साल पहली बार भारतीय महिला एथलीट राष्ट्रमंडल खेलों में उतरीं। ट्रैक एंड फील्ड एथलीट स्टेफनी डिसूजा और एलिजाबेथ डेवनपोर्ट ने हिस्सा लिया था। कुश्ती में लक्ष्मीकांत पांडेय ने रजत पदक अपने नाम किया था। इस साल भारत ने कुल 3 पदक अपने नाम किए।
- 1954 के बाद भारत का प्रदर्शन हर कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतर होता गया। साल 2010 में भारत को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने का मौका मिला। इस वर्ष भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी दिया और इनमें 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक अपने नाम किए। भारत ने कुल 101 पदक अपने नाम किए, यह भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है।
राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत के पदक –
|
वर्ष |
जगह |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल |
स्थान |
|
1930 |
हैमिल्टन |
- |
- |
- |
- |
भाग नहीं लिया |
|
1934 |
लंदन |
0 |
0 |
1 |
1 |
12 |
|
1938 |
सिडनी |
0 |
0 |
0 |
0 |
- |
|
1950 |
ऑकलैंड |
- |
- |
- |
- |
भाग नहीं लिया |
|
1954 |
वैंकूवर |
0 |
0 |
0 |
0 |
- |
|
1958 |
कार्डिफ |
2 |
1 |
0 |
3 |
8 |
|
1962 |
पर्थ |
- |
- |
- |
- |
भाग नहीं लिया |
|
1966 |
किंग्स्टन |
3 |
4 |
3 |
10 |
8 |
|
1970 |
एडिनबर्ग |
5 |
3 |
4 |
12 |
6 |
|
1974 |
क्राइस्टचर्च |
4 |
8 |
3 |
15 |
6 |
|
1978 |
एडमोंटोन |
5 |
4 |
6 |
15 |
6 |
|
1982 |
ब्रिस्बेन |
5 |
8 |
3 |
16 |
6 |
|
1986 |
एडिनबर्ग |
- |
- |
- |
- |
भाग नहीं लिया |
|
1990 |
ऑकलैंड |
13 |
8 |
11 |
32 |
5 |
|
1994 |
विक्टोरिया |
6 |
11 |
7 |
24 |
6 |
|
1998 |
कुआलालंपुर |
7 |
10 |
8 |
25 |
7 |
|
2002 |
मैनचेस्टर |
30 |
22 |
17 |
69 |
4 |
|
2006 |
मेलबर्न |
22 |
17 |
11 |
50 |
4 |
|
2010 |
दिल्ली |
38 |
27 |
36 |
101 |
2 |
|
2014 |
ग्लास्गो |
15 |
30 |
19 |
64 |
55 |
|
2018 |
गोल्ड कोस्ट |
26 |
20 |
20 |
66 |
3 |
|
2022 |
बर्मिंघम |
22 |
16 |
23 |
61 |
4 |
|
कुल |
- |
203 |
190 |
171 |
564 |
4 |
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत –
साल 2022 में बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेल भारत के लिए बहुत खास रहे क्योंकि इस वर्ष भारत ने इन खेलों में 200 स्वर्ण पदक भी पूरे कर लिए। भारत राष्ट्रमंडल खेलों में 200 स्वर्ण पदक जीतने वाला केवल चौथा देश है। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष स्थान रखता है जिसके पास 1003 स्वर्ण पदक हैं। वहीं 773 स्वर्ण पदकों के साथ इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है, कनाडा 510 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
भारत ने किया चौथे स्थान पर समापन -
बर्मिंघम में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 22 स्वर्ण पदक जीते जिससे भारत के कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 203 हो गई। भारत ने इन गेम्स में कुल 61 मेडल हासिल किए जिसमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। इस शानदार प्रदर्शन के चलते भारत ने चौथा स्थान हासिल किया। पदक तालिका में 67 स्वर्ण, 57 रजत और 54 कांस्य पदकों के साथ ऑस्ट्रेलिया टॉप पर रहा, 57 स्वर्ण पदकों के साथ इंग्लैंड ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, कनाडा ने 26 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
भारत ने कुश्ती में दिखाया दम -
राष्ट्रमंडल खेल - 2022 में भारत के पहलवान अन्य देशों के पहलवानों पर भारी पड़े। इस वर्ष सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल भारत ने कुश्ती में ही जीते। कुल मिलाकर भारतीय पहलवानों ने कुश्ती में 12 पदक अपने नाम किए जिसमें 6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रोन्ज मेडल शामिल है। इसके बाद वेटलिफ्टिंग में भारत ने कुल 10 पदक अपने नाम किए और इसके बाद बॉक्सिंग में भारत ने 3 गोल्ड समेत कुल 7 पदक प्राप्त किए।
भारत के सभी पदक विजेताओं की पूरी सूची आपको यहां दी जा रही है। आप इसे कंठस्थ कर लें क्योंकि आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में इनमें से बहुत से प्रश्न पूछे जाएंगे। विशेष तौर से गोल्ड पदक जीतने वाले खिलाड़ियों एवं उनसे संबंधित खेल को पूर्णतः कंठस्थ करें।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के स्वर्ण पदक विजेताओं की सूची-
|
क्रमांक |
खिलाड़ी |
खेल |
पदक |
|
|
मीराबाई चानू |
भारोत्तोलन महिलाओं की 49 किग्रा |
स्वर्ण |
|
|
जेरेमी लालरिनुंगा |
भारोत्तोलन पुरुषों की 67 किग्रा |
स्वर्ण |
|
|
अचिंता शुली |
भारोत्तोलन पुरुषों की 73 किग्रा |
स्वर्ण |
|
|
लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया, रूपा रानी टिर्की |
लॉन बाउल्स महिला टीम |
स्वर्ण |
|
|
शरत कमल, साथियान ज्ञानशेखरन, हरमीत देसाई |
टेबल टेनिस पुरुष टीम |
स्वर्ण |
|
|
सुधीर |
पैरा पावरलिफ्टिंग पुरुषों का हैवीवेट |
स्वर्ण |
|
|
विनेश फोगट |
कुश्ती महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किग्रा |
स्वर्ण |
|
|
रवि कुमार दहिया |
कुश्ती पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा |
स्वर्ण |
|
|
नवीन |
कुश्ती पुरुषों की फ्रीस्टाइल 74 किग्रा |
स्वर्ण |
|
|
बजरंग पुनिया |
कुश्ती पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा |
स्वर्ण |
|
|
साक्षी मलिक |
कुश्ती महिलाओं की फ्रीस्टाइल 62 किग्रा |
स्वर्ण |
|
|
दीपक पुनिया |
कुश्ती पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा |
स्वर्ण |
|
|
भावना पटेल |
महिला एकल कक्षा 3-5 |
स्वर्ण |
|
|
अमित पंघाल |
बॉक्सिंग मेन्स 48 किग्रा-51 किग्रा (फ्लाईवेट) |
स्वर्ण |
|
|
नीतू घंघस |
बॉक्सिंग महिलाओं का 45 किग्रा-48 किग्रा से अधिक (न्यूनतम वजन) |
स्वर्ण |
|
|
निकहत ज़रीन |
बॉक्सिंग महिलाओं का 49-50 किग्रा से अधिक (लाइटफ्लाईवेट) |
स्वर्ण |
|
|
एल्धोस पॉल |
पुरुषों की ट्रिपल जंप |
स्वर्ण |
|
|
शरथ कमल / श्रीजा अकुला |
टेबल टेनिस मिश्रित युगल |
स्वर्ण |
|
|
पीवी सिंधु |
बैडमिंटन, महिला एकल |
स्वर्ण |
|
|
शरथ कमल |
टेबल टेनिस पुरुष एकल |
स्वर्ण |
|
|
लक्ष्य सेन |
बैडमिंटन पुरुष एकल |
स्वर्ण |
|
|
चिराग शेट्टी और सात्विकराज रैंकीरेड्डी |
बैडमिंटन मेन्स डबल्स |
स्वर्ण |
|
कुल पदक |
|
|
22 स्वर्ण |
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के रजत पदक विजेताओं की सूची-
|
क्रमांक |
खिलाड़ी |
खेल |
पदक |
|
|
अंशु मलिक |
कुश्ती महिलाओं की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा |
रजत |
|
|
मुरली श्रीशंकर |
पुरुषों की लंबी कूद |
रजत |
|
|
किदांबी श्रीकांत, सात्विक सैराज, सुमीत रेड्डी, लक्ष्य सेन, चिराग शेट्टी, तरिसा जॉली, आकर्षी कश्यप, अश्विनी पोनप्पा, गायत्री गोपीचंद, पीवी सिंधु |
बैडमिंटन मिश्रित टीम |
रजत |
|
|
विकास ठाकुर |
भारोत्तोलन पुरुषों की 96 किग्रा |
रजत |
|
|
सुशीला देवी लिकमबम |
जूडो महिलाओं की 48 किग्रा |
रजत |
|
|
बिंद्यारानी देवी |
भारोत्तोलन महिलाओं की 55 किग्रा |
रजत |
|
|
तूलिका मान |
जूडो महिला 78 किग्रा |
रजत |
|
|
संकेत सरगर |
भारोत्तोलन पुरुषों की 55 किग्रा |
रजत |
|
|
अविनाश साबले |
पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ |
रजत |
|
|
प्रियंका गोस्वामी |
महिलाओं की 10 किमी दौड़ वॉक |
रजत |
|
|
दिनेश कुमार, चंदन कुमार सिंह, सुनील बहादुर, नवनीत सिंह |
लॉन बॉल्स |
रजत |
|
|
अब्दुल्ला अबूबकर |
पुरुषों की ट्रिपल जंप |
रजत |
|
|
शरथ कमल / साथियान जी |
टेबल टेनिस पुरुष युगल |
रजत |
|
|
भारत महिला क्रिकेट टीम |
क्रिकेट |
रजत |
|
|
भारत की पुरुष हॉकी टीम |
हॉकी |
रजत |
|
|
सागर अहलावत |
बॉक्सिंग |
रजत |
|
कुल पदक |
|
|
16 रजत |
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के कांस्य पदक विजेताओं की सूची-
|
क्रमांक |
खिलाड़ी |
खेल |
पदक |
|
|
गुरुराजा पुजारी |
भारोत्तोलन पुरुषों की 61 किग्रा |
कांस्य |
|
|
विजय कुमार यादव |
जूडो पुरुषों की 60 किग्रा |
कांस्य |
|
|
हरजिंदर कौर |
भारोत्तोलन महिलाओं की 71 किग्रा |
कांस्य |
|
|
लवप्रीत सिंह |
भारोत्तोलन पुरुषों की 109 किग्रा |
कांस्य |
|
|
सौरव घोषाल |
स्क्वैश पुरुष एकल |
कांस्य |
|
|
गुरदीप सिंह |
भारोत्तोलन पुरुषों की 109 किग्रा |
कांस्य |
|
|
तेजस्विन शंकर |
पुरुषों की ऊंची कूद |
कांस्य |
|
|
दिव्या काकरान |
भारोत्तोलन महिलाओं की 68 किग्रा |
कांस्य |
|
|
मोहित ग्रेवाल |
भारोत्तोलन पुरुषों की 125 किग्रा |
कांस्य |
|
|
जैस्मीन लैंबोरिया |
बॉक्सिंग महिलाओं की लाइटवेट 60 किग्रा |
कांस्य |
|
|
पूजा गहलोत |
कुश्ती फ्रीस्टाइल महिलाओं की 57 किग्रा |
कांस्य |
|
|
पूजा सिहाग |
कुश्ती फ्रीस्टाइल महिलाओं की 76 किग्रा |
कांस्य |
|
|
मोहम्मद हुसामुद्दीन |
पुरुषों की मुक्केबाजी |
कांस्य |
|
|
दीपक नेहरा |
कुश्ती फ्रीस्टाइल पुरुषों की 97 किग्रा |
कांस्य |
|
|
सोनलबेन पटेल |
पैरा टेबल टेनिस महिला एकल वर्ग 3-5 |
कांस्य |
|
|
रोहित टोकस |
बॉक्सिंग पुरुषों का वेल्टरवेट 67 किग्रा |
कांस्य |
|
|
महिला हॉकी टीम |
हॉकी |
कांस्य |
|
|
संदीप कुमार |
पुरुषों की 10,000 मीटर रेसवॉकिंग |
कांस्य |
|
|
अन्नू रानी |
महिला भाला फेंक |
कांस्य |
|
|
सौरव और दीपिका पल्लीकल |
स्क्वैश |
कांस्य |
|
|
किदांबी श्रीकांत |
पुरुष एकल बैडमिंटन |
कांस्य |
|
|
गायत्री और त्रिशा जॉली |
बैडमिंटन |
कांस्य |
|
|
जी. साथियान |
टेबल टेनिस |
कांस्य |
|
कुल पदक |
|
|
23 कांस्य |
इस वर्ष भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा चोट के चलते कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा नहीं ले पाए थे। वहीं बहुत से खेल इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल नहीं किए गए थे इसलिए पिछले कॉमनवेल्थ की तुलना में इस बार भारत ने अन्य खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से इस वर्ष के कॉमनवेल्थ खेलों से कई प्रश्न परीक्षा में पूछे जा सकते हैं इसलिए इस आर्टिकल को अपने साथियों के साथ भी ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु Coaching Wale प्लेटफॉर्म से जुड़ें।
आप हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं - Coaching Wale
आप हमारी एप डाउनलोड कर सकते हैं - Coaching Wale App
Online Studies के दौर में Coaching Wale best E learning platform है। Coaching Wale से जुड़ने पर आपको मिलेगी सटीक मार्गदर्शन से सुनिश्चित सफलता।









