Blog
04-Jun-2022 05:16 PM 10+

RSMSSB कनिष्ठ अभियंता (कृषि) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

कृषि विभाग में सरकारी नौकरी करने का सपना संजोए युवाओं के लिए खुशखबर है। राजस्थान सरकार ने कनिष्ठ अभियंता(JEN) कृषि विभाग में भर्ती निकाली है। इसके लिए 7 जून से आवेदन शुरू होने जा रहे हैं आपको इस लेख में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई जा रही है –

 

RSMSSB कनिष्ठ अभियंता(JEN) कृषि भर्ती 2022

 

भर्ती संगठन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

पद का नाम

कनिष्ठ अभियंता(JEN)

रिक्तियां

189

वेतन/वेतनमान

वेतन मैट्रिक्स लेवल -10 7वें CPC के अनुसार

नौकरी स्थान

राजस्थान

आवेदन करने की तिथि

7 जून, 2022

आवेदन करने की अंतिम तिथि

6 जुलाई, 2022

परीक्षा तिथि

10 सितंबर 2022

आधिकारिक वेबसाइट  

rsmssb.rajasthan.gov.in

 

 

रिक्तियों का विवरण

 

क्षेत्र

पदों की संख्या

गैर अनुसूचित क्षेत्र

144 पद

अनुसूचित क्षेत्र

45 पद

कुल पद

189 पद

 

 

कनिष्ठ अभियंता आवेदन शुल्क 

श्रेणी

आवेदन शुल्क

जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस

450/-

ओबीसी (एनसीएल) / एमबीसी

350/-

एससी / एसटी / बीपीएल

250/-

भुगतान का प्रकार

ऑनलाइन या कियोस्क

 

  • सामान्य वर्ग (General), पिछड़ा वर्ग (BC), सबसे पिछड़ा वर्ग (MBC) (क्रीमी लेयर) आवेदन शुल्क :- Rs. 450/- 
  • आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EWS), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) & एमबीसी (MBC) (नॉन क्रीमी लेयर) आवेदन शुल्क:- Rs. 350/-
  • SC, ST, विशेष योग्यजन अभ्यर्थियों के लिए यह आवेदन शुल्क Rs. 250/– रखा गया है

 

आयु सीमा

  • भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है।
  • वहीं आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।

 

आयु सीमा में छूट के नियम

  • राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष - 5 साल
  • सामान्य वर्ग की महिला एवं राजस्थान राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला- 5 साल
  • राजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला- 10 साल

 

कनिष्ठ अभियंता भर्ती 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से कृषि अभियांत्रिकी में स्नातक।
  • देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान।

 

नोट- इस भर्ती हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अंतिम वर्ष में सम्मिलित होने वाले हैं या सम्मिलित हो रहे अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। परंतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता इस भर्ती परीक्षा तिथि से पूर्व अर्जित करनी अनिवार्य होगी। अन्यथा परीक्षा के बाद शैक्षणिक योग्यता अर्जित करने वाले अभ्यर्थियों को इस भर्ती हेतु पात्र नहीं माना जाएगा।

 

राजस्थान से जुड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी, पाठ्यक्रम, ऑनलाइन क्लासेज़ आदि की जानकारी के लिए आप निम्न स्त्रोतों के माध्यम से हमसे जुड़ सकते हैं-

 

Coaching Wale YouTube Channel

Coaching Wale App

 

Ready to start?

Download our mobile app. for easy to start your course.

Shape
  • Google Play