जानिए राजस्थान में प्रथम
जानिए राजस्थान में प्रथम
राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से परीक्षाओं में राजस्थान से जुड़े असंख्य प्रश्न पूछे जाते हैं। राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम में राजस्थान को विशेष रूप से शामिल किया जाता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को राजस्थान का इतिहास, कला-संस्कृति, भूगोल, राजनीति आदि की विस्तृत जानकारी पढ़नी होती है।
राजस्थान के बारे में पढ़ कर अभ्यर्थी परीक्षाओं में अच्छा स्कोर कर सकते हैं। राजस्थान की विभिन्न परीक्षाओं को मद्देनजर रखते हुए हम Coaching Wale एप और वेबसाइट पर ब्लॉग के माध्यम से राजस्थान से जुड़ी विभिन्न जानकारियां उपलब्ध करवाते हैं। आप इन ब्लॉग्स के माध्यम से अपनी तैयारियों को मजबूत कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको "राजस्थान में प्रथम" की जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं जिसके अंतर्गत राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री, राज्यपाल, राष्ट्रीय उद्यान एवं कई प्रथम व्यक्तियों, पदों आदि की जानकारी मिलेगी। इससे जुड़े कई प्रश्न पहले भी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए हैं और आगामी वनपाल एवं वनरक्षक भर्ती और कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा में "राजस्थान में प्रथम" से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं।
- राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री : हीरा लाल शास्त्री (30 मार्च 1948 से 5 जनवरी 1951 तक)
- राजस्थान में “संयुक्त राजस्थान संघ” के प्रथम मुख्यमंत्री : माणिक्य लाल वर्मा (18 अप्रेल 1948)
- राजस्थान में “मतस्य संघ” के प्रथम मुख्यमंत्री : शोभा राम (17 मार्च 1948)
- राजस्थान में “राजस्थान संघ” के प्रथम मुख्यमंत्री : गोकुल लाल असावा (23 मार्च 1948)
- राजस्थान के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री : टीकाराम पालीवाल (3 मार्च 1952 से 31 अक्टूबर 1952 तक)
- राजस्थान के प्रथम राज्यपाल : श्री गुरुमुख निहाल सिंह (1 नवंबर 1956 से 16 अप्रैल 1962 तक)
- राजस्थान के प्रथम मुख्य न्यायाधीश : कमलकांत वर्मा
- राजस्थान के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष : नरोत्तम लाल जोशी (31 मार्च 1952)
- राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के प्रथम नेता : जसवंत सिंह
- राजस्थान के प्रथम पुलिस महानिरीक्षक (IGP) : के. बनर्जी
- राजस्थान के प्रथम पुलिस महानिदेशक (DGP) : रघुनाथ सिंह
- राजस्थान की प्रथम महिला मुख्यमंत्री : वसुन्धरा राजे (8 दिसम्बर 2003 से 11 दिसम्बर 2008 तक)
- राजस्थान की प्रथम महिला राज्यपाल : प्रतिभा पाटिल (8 नवंबर 2004 से 21 जून 2007 तक)
- राजस्थान की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष : सुमित्रा सिंह
- राजस्थान की प्रथम महिला विधानसभा उपाध्यक्ष : तारा भण्डारी
- राजस्थान की प्रथम महिला मंत्री : कमला बेनीवाल
- राजस्थान की प्रथम महिला विधायक : यशोदा देवी
- राजस्थान की प्रथम महिला पायलट : नम्रता भट्ट
- राजस्थान की प्रथम लोकसभा सदस्य : महारानी गायत्री देवी
- राजस्थान की प्रथम राज्य सभा सांसद : श्रीमती शारदा भार्गव
- राजस्थान की प्रथम महिला जिला प्रमुख : श्रीमती नगेन्द्र बाला (क्षेत्र – हाड़ौती)
- राजस्थान की पहली महिला फ्लाइंग ऑफिसर : निवेदिता
- राजस्थान शब्द का पहला प्रयोग : जेम्स टॉड की किताब Annals and Antiquities of Rajasthan में
- राजस्थान की पहली फिल्म (राजस्थानी फिल्म) : निजराणो (1942)
- राजस्थान की प्रथम 4-8 लेन राजमार्ग : NH-8
- राजस्थान में प्रथम सीमेंट उत्पादन संयंत्र : लाखेरी, बूंदी
- राजस्थान में प्रथम पद्म विभूषण पुरुस्कार : घनश्याम दास बिरला
- राजस्थान में प्रथम पद्म भूषण पुरुस्कार : श्री कँवर सेन
- राजस्थान में प्रथम महिला पद्म विभूषण पुरुस्कार : श्रीमती रतन शास्त्री
- राजस्थान का प्रथम विश्वविद्यालय : राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
- राजस्थान में प्रथम महाविद्यालय : गवर्नमेंट कॉलेज, अजमेर (1836)
- राजस्थान में प्रथम इंजीनियरिंग महाविद्यालय : MBM इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर (1951)
- राजस्थान का प्रथम पूर्ण साक्षर जिला : अजमेर
- राजस्थान का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान : रणथम्भोर
- राजस्थान का प्रथम आकाशवाणी केंद्र : जयपुर
- राजस्थान का प्रथम दूरदर्शन केंद्र : जयपुर
- राजस्थान की प्रथम नगरपालिका : आबू
- राजस्थान का प्रथम स्टॉक एक्सचेंज : जयपुर
- राजस्थान में प्रथम सहकारी समिति : भिनाय, अजमेर (1905)
- राजस्थान के प्रथम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष : कृष्णकुमार गोयल
- राजस्थान के राज्य लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष : एस. के. घोष
- राजस्थान के प्रथम पुलिस महानिरीक्षक : श्री पी. बनर्जी
- राजस्थान के प्रथम पुलिस महानिदेशक : श्री रघुनाथ सिंह
- राजस्थान के प्रथम परमवीर चक्र विजेता : हवलदार मेजर पीरु सिंह (1948)
- राजस्थान के प्रथम रैमन मैग्सेस पुरस्कार विजेता : पी .के .सेठी