Blog
24-Jan-2022 12:53 PM 10+

RSMSSB Recruitment 2022: राजस्थान में इन पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

RSMSSB Recruitment 2022: राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर के 1092 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार RSMSSB JE Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 19 फरवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2022 से शुरु की जा चुकी है।

जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यवहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए।

इसके अलावा जूनियर इंजीनियर भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

https://rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/Rect_Adv_JEN_2022_17012022.pdf

Ready to start?

Download our mobile app. for easy to start your course.

Shape
  • Google Play