Rajasthan Computer Teacher Vacancy 2022 राजस्थान कंप्यूटर शिक्षक भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी
राजस्थान में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशकों के 10157 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा मई और जून में करवाने का फैसला लिया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सोमवार को इस वर्ष की भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। इस वर्ष अप्रैल से दिसंबर तक 11 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इनमें कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा भी शामिल है। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग जनवरी के पहले सप्ताह में ही कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती नियम की अधिसूचना जारी कर चुका है। हालांकि अभी चयन बोर्ड ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
बहुत जल्द राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( आरएसएमएसएसबी ) 10157 कंप्यूटर अनुदेशकों के पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है। ये भर्ती स्थायी होंगी।