Blog
06-Apr-2022 01:34 PM 10+

RPSC द्वितीय श्रेणी अध्यापक भर्ती-2022, भर्ती से जुड़ी अहम जानकारियां

साथियों राजस्थान में एक और बंपर भर्ती निकाली गई है, तो यदि आपका भी सपना एक अध्यापक बनने का है तो तैयार हो जाइए क्योंकि RPSC Second Grade Teacher Vacancy 2022 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। कुल 9760 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क आदि से जुड़ी सभी जानकारियां इस लेख में दी जा रही हैं-

 

शिक्षक भर्ती के लिए रिक्तियां-

विषयों के आधार पर भर्तियों को इस प्रकार वर्गीकत किया गया है

 

विषय

नॉन टीएसपी

टीएसपी

कुल

संस्कृत

1519

281

1800

अंग्रेजी

1517

151

1668

सामाजिक विज्ञान

1308

332

1640

गणित

1369

244

1613

विज्ञान

1393

172

1565

हिन्दी

1177

121

1298

उर्दू

94

12

106

पंजाबी

70

0

70

कुल

8447

1313

9760

 

 

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

आयोजन

तिथियां

अधिसूचना जारी होने की तिथि

5 अप्रैल 2022

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि

11 अप्रैल 2022

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

10 मई 2022

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

10 मई 2022

परीक्षा तिथि

अभी घोषित नहीं की गई है

दस्तावेज़ सत्यापन तिथि

अधिसूचित की जाएगी

 

शैक्षणिक योग्यता:

विषय

योग्यता

हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, उर्दू एवं पंजाबी विषय के लिए -

 

इन विषयों में आवेदन करने हेतु वैकल्पिक विषयों के रूप में संबंधित विषय के साथ स्नातक या समकक्ष डिग्री और NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है।

 

विज्ञान विषय के लिए -

 

इस विषय के पदों के लिए आवेदन हेतु निम्न विषयों में कम से कम 2 के साथ स्नातक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए - भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी और जैव डिग्री या NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त रसायन विज्ञान और शिक्षा में डिप्लोमा।

 

सामाजिक विज्ञान विषय के लिए -

 

इस विषय के पदों पर आवेदन करने हेतु निम्न विषयों में कम से कम 2 विषयों के साथ स्नातक या समकक्ष डिग्री - इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन और दर्शनशास्त्र वैकल्पिक विषयों के रूप में और शिक्षा में GOR मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा होना जरुरी है।

 

 

 

आवेदन शुल्क –

श्रेणी

शुल्क

सामान्य वर्ग/ओबीसी (राजस्थान के क्रीमी लेयर के आवेदक)/ अति पिछड़ा वर्ग 

350/-

राजस्थान OBC के नॉन क्रीमी लेयर के उम्मीदवार आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों के लिए 

250/-

राज्य की अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ निशक्तजन   

150/-

TSP एरिया के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति/ सहरिया जनजाति  

150/-


आयु सीमा:

1 जनवरी 2023 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

नोट:- आरक्षित एवं महिला वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

 

परीक्षा की स्कीम:

परीक्षा 500 अंकों की होगी और दो पेपर होंगे। पहला पेपर 200 अंकों का होगा और दूसरा पेपर 300 अंकों का होगा।

 

  • पेपर – 1

 

अधिकतम अंक

200

अवधि

2 घंटे

कुल प्रश्न

100 प्रश्न (बहुविकल्पीय)

सिलेबस

(i) राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामान्य ज्ञान।

(ii) राजस्थान के करेंट अफेयर्स

(iii) विश्व और भारत का सामान्य ज्ञान

(iv) शैक्षिक मनोविज्ञान

नकारात्मक अंकन

गलत उत्तर पर 1/3 नकारात्मक अंकन होगा।

क्वालीफाई अंक

40%

 

 

  • पेपर – 2

 

अधिकतम अंक

300

अवधि

2 घंटे 30 मिनट

कुल प्रश्न

150 प्रश्न (बहुविकल्पीय)

सिलेबस

(i) प्रासंगिक विषय वस्तु के बारे में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर का ज्ञान।

(ii) प्रासंगिक विषय के बारे में स्नातक स्तर का ज्ञान

(iii) प्रासंगिक विषय के शिक्षण के तरीके

 

नकारात्मक अंकन

गलत उत्तर पर 1/3 नकारात्मक अंकन होगा।

क्वालीफाई अंक

40%

 

भविष्य में ऐसी ही जानकारी प्राप्त करने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए जुड़े रहिए कोचिंगवाले प्लेटफॉर्म से
आप हमें यूट्यूब पर भी सबस्क्राइब कर सकते हैं - कोचिंगवाले 
साथ ही हमारी एप भी डाउनलोड कर सकते हैं - कोचिंगवाले ई लर्निंग एप

Ready to start?

Download our mobile app. for easy to start your course.

Shape
  • Google Play